Friday, October 30, 2020

🅰️ अनवारे शरिअत 🅰️

_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 01)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - अल्लाह तआला के बारे में कैसा अक़ीदा रखना चाहिए ?*_

_*जवाब : - अल्लाह तआला एक है उसका कोई शरीक नहीं । आसमान व ज़मीन और सारी मखलूकात का पैदा करने वाला वही है । वही इबादत के लाइक है दूसरा कोई इबादत के लाइक नहीं है । वही सबको रोज़ी देता है । अमीरी गरीबी और इज़्ज़त व जिल्लत सब उसके इखतियार में है । जिसे चाहता है इज्जत देता है । और जिसे चाहता है जिल्लत देता है । उसका हर काम मे हिक़मत है । बंदो की समझ में आये या न आये वह हर कमाल व खूबी वाला है । झूट , दगा , खियानत , जुल्म जिहल वगैरह हर ऐब से पाक है । उसके लिए किसी ऐब का मानना कुफ्र है ।*_

 _*सवाल : - क्या अल्लाह तआला को बुढ़ऊ कहना जाइज़ है ?

_*जवाब : - अल्लाह तआला की शान में ऐसा लफ्ज़ बोलना कुफ्र हैं।*_

_*सवाल : - बाज़ लोग कहते हैं कि “ ऊपर वाला जैसा चाहेगा वैसा होगा " और कहते हैं " ऊपर अल्लाह है नीचे तुम हो " या इस तरह कहते हैं कि “ ऊपर अल्लाह नीचे पंच हैं।*_

 _*जवाब : - यह सब जुमले गुमराही के हैं , मुसलमानों को इन से बचना निहायत ज़रूरी है ।*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 10/11*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 02)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - फ़रिश्ते क्या चीज़ हैं ?*_

_*जवाब : - फ़रिश्ते इन्सान की तरह एक मखलूक हैं लेकिन वह नूर से पैदा किए गए हैं । न वह मर्द हैं । न औरत हैं न कुछ खाते हैं न कुछ पीते हैं । जितने काम खुदायेतआला ने उनके सिपुर्द किया है उसी में लगे रहते हैं । कुछ फ़रिश्ते बंदों का अच्छा बुरा अमल लिखने पर मुकर्रर हैं जिनको किरामन कातिबीन कहा जाता है । कुछ फ़रिश्ते कब्र में मुदों से सुवाल करने पर मुकर्रर हैं , जिनको मुनकर नकीर कहा जाता है । और कुछ फ़रिश्ते हुजूर | अलैहिस्सलातु वस्सलाम के दरबार में मुसलमानों के दुरुद व सलाम पहुंचाने पर मुकर्रर हैं , उनके अलावा और भी बहुत से काम हैं जो फ़रिश्ते अनजाम देते रहते हैं । उनमें चार फ़रिश्ते | बहुत मशहूर हैं , अव्वल हज़रते जिबरील अलैहिस्सलाम जो | अल्लाह तआला के अहकाम पैगम्बरों तक पहुंचाते थे दूसरे | हज़रते इसराफ़ील अलैहिस्सलाम जो कियामत के दिन सूर फूंकेंगे तीसरे हज़रते मीकाईल अलैहिस्सालाम जो पानी बरसाने और | रोजी पहुंचाने पर मुकर्रर हैं , और चौथे हज़रते इज़राईल | अलैहिस्सलाम जो लोगों की जान निकालने पर मुकर्रर हैं । जो शख्स यह कहे फ़रिश्ता कोई चीज़ नहीं या यह कहे कि फ़रिश्ता नेकी की कुवत का नाम है तो वह काफ़िर है ।*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 11/12*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 03)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - खुदाये तआला की किताबें कितनी हैं ?*_

 _*जवाब : - खुदाये तआला की छोटी बड़ी बहुत सी किताबें नाज़िल हुई बड़ी किताब को किताब और छोटी को सहीफ़ह कहते हैं , उनमें चार किताबें बहुत मशहूर हैं अव्वल तौरेत जो हज़रते मूसा अलैहिस्सलाम पर नाज़िल हुई दूसरे ज़बूर जो हज़रते दाऊद अलैहिस्सलाम पर नाज़िल हुई और तीसरे इन्जील जो हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम पर नाज़िल हुई चौथी कुरआन मजीद जो हमारे नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम पर नाज़िल हुआ ।*_

_*सवाल : - पूरा कुरान मजीद एक दफ़ा नाज़िल हुआ या थोड़ा - थोड़ा ?*_

 _*जवाब : - पूरा कुरान मजीद एक दफ़ा इकट्ठा नहीं नाज़िल हुआ बल्कि ज़रूरत के मुताबिक़ 23 तेईस बरस में थोड़ा - थोड़ा नाज़िल हुआ ।*_

सवाल : - क्या कुरान मजीद की हर सूरत और हर आयत पर ईमान लाना जरूरी है ?

 जवाब : - हां कुरआन मजीद की हर सूरत पर ईमान लाना जरूरी है अगर एक आयत का भी इन्कार कर दे या यह कहे कि कुरआन जैसा नाज़िल हुआ था अब वैसा नहीं है , बल्कि घटा बढ़ा दिया गया है तो वह काफ़िर है ।

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 12/13*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 04)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - रसूल और नबी कौन होते हैं ?*_

_*जवाब : - रसूल और नबी खुदयेतआला के बन्दे और इन्सान होते हैं । अल्लाह तआला ने उनको इन्सान की हिदायत के लिए दुनियां में भेजा है । वह बंदों तक खुदायेतआला का पैगाम पहुंचाते हैं । मुअजिज़े दिखाते हैं और गैब की बातें बताते हैं झूट कभी नहीं बोलते वह हर गुनाह से पाक साफ होते हैं । उनकी तादाद कुछ कम व बेश एक लाख चौबीस हज़ार या तकरीबन दो लाख चौबीस हज़ार है , सब से पहले नबी हज़रते आदम अलैहिस्सलाम हैं और सबसे आखिरी नबी हमारे पैगम्बर हज़रत मुहम्मद मुसतफा सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम हैं ।*_

_*सवाल : - क्या हम हिन्दुओं के पेशवावों को नबी कह सकते हैं !*_

 _*जवाब : - किसी शख्स को नबी कहने के लिए कुरआन व हदीस से सुबूत चाहिए और हिन्दुओं के पेशवावों के नबी होने पर कुरआन व हदीस से कोई सुबूत नहीं मिलता इस लिए हम उन्हें नबी नहीं कह सकते ।*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 13*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 05)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - हमारे नबी कौन हैं ? उनका कुछ हाल बयान कीजिए ?*_

_*जवाब : - हमारे नबी हज़रत मुहम्मद मुसतफा सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम हैं , जो 12 रबीउल अव्वल मुताबिक़ 20 अप्रैल सन् 571 ई. में मक्का शरीफ़ में पैदा हुए उनके वालिद का नाम हज़रते अब्दुल्लाह और वालिदा का नाम हज़रते आमिना है ( रज़ियल्लाहु तआला अनहुमा ) आप की ज़ाहिरी ज़िन्दगी तिरसठ ( 63 ) बरस की हुई तिरपन ( 53 ) बरस की उम्र तक मक्का शरीफ़ में रहे फिर दस साल मदीना तैयिबा में रहे 12 रबीउल अव्वल सन् 11 हिजरी मुताबिक़ 12 जून सन् 632 ई. में वफ़ात पाई , आपका मज़ारे मुबारक मदीना शरीफ़ में है । जो मक्का शरीफ़ से तकरीबन 320 किलो मीटर उत्तर है ।*_

_*सवाल : - हमारे नबी की कुछ खूबियां बयान कीजिए ?*_

_*जवाब : - हमारे नबी सैयिदुल अंबिया और नबीयुल अंबिया हैं | यानी अंबियाएकिराम के सरदार हैं और तमाम अंबिया हुजूर के उम्मती हैं । आप खातमुन्नबीईन हैं यानी आप के बाद कोई नबी नहीं पैदा होगा जो शख्स आप के बाद नबी होने को जाइज़ समझे वह काफ़िर है सारी मखलूकात खुदायेतआला की रज़ा चाहिती है और खुदायेतआला हुजूर की रज़ा चाहता है । हुजूर की फरमाबरदारी अल्लाहतआला की फरमाबरदारी है ज़मीन व आसमान की सारी चीजें आप पर जाहिर थी दुनियां के हर गोशे और हर कोने में कियामत तक जो कुछ होने वाला है हुज़र उसे इस तरह मुलाहिजा फरमाते हैं जैसे कोई अपनी हथेली देखे , ऊपर नीचे आगे और पीठ के पीछे यकसां देखते थे ।*_

               _*आप के लिए कोई चीज़ आड़ नहीं बन सकती हुज़र जानते हैं कि ज़मीन के अन्दर कहां क्या हो रहा है । खुशू जो दिल की एक कैफियत का नाम है हुज़र उसे भी मुलाहजा फ़रमाते हैं , हमारे चलने फिरने उठने बैठने और खाने पीने वगैरा हर कौल व फेल की हुज़र को हर वक़्त खबर है ।*_

 _*सवाल : - क्या हमारे नबी जिन्दा हैं ?*_

 _*जवाब : - हमारे नबी और तमाम अंबियाये किराम अलैहिमुस्सलातु वस्सलाम जिन्दा हैं । हदीस शरीफ में है कि सरकारे अकदस सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फ़रमाया कि खुदायेतआला ने ज़मीन पर अंबियाये किराम अलैहिमुस्सलाम के जिस्मों को खाना हराम फरमा दिया है । तो अल्लाह के नबी जिन्दा हैं रोज़ी दिये जाते हैं।*_

_*📙( मिश्कात )*_

_*सवाल : - जो शख्स अबियाए किराम के बारे में कहे कि मर कर मिट्टी में मिल गए तो उसके लिए क्या हुक्म है ?*_

_*जवाब : - ऐसा कहने वाला गुमराह बदमज़हब ख़बीस है ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 13/14/15*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 06)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - क़ियामत किसे कहते हैं ?*_

 _*जवाब : - क़ियामत उस दिन को कहते हैं जिस दिन हजरते इसराफ़ील अलैहिस्सलाम सूर फूंकेंगे सूर सींग के शक्ल की एक चीज़ है जिसकी आवाज़ सुनकर सब आदमी और तमाम जानवर मर जाएंगे ज़मीन , आसमान , चांद , सूरज और पहाड़ वगैरह दुनिया की हर चीज़ टूट फूट कर फ़ना हो जाएगी यहां तक कि सूर भी खत्म हो जाएगा और इसराफ़ील अलैहिस्सलाम भी फ़ना हो जाएंगे यह वाक़िअह मुहर्रम की दसवीं तारीख जुमा के दिन होगा ।*_

_*सवाल : - क़ियामत की कुछ निशानियां बयान कीजिए ?*_

 _*जवाब : - जब दुनियां में गुनाह ज़्यादा होने लगे ' हराम ' कामों को लोग खुल्लमखुल्ला करने लगें मां बाप को तकलीफ़ दें और गैरों से मेल जोल रख्खें अमानत में खियानत करें “ ज़कात देना लोगों पर गिरां गुज़रे " दुनियां हासिल करने के लिए इल्मेदीन पढ़ा जाए " नाच गाने का रवाज ज्यादा हो जाए " बदकार लोग कौम के पेशवा और लीडर हो जाएं चरवाहे वगैरह कम दर्जा के लोग बड़ी बड़ी बिल्डिंगों और कोठियों में रहने लगें तो समझ लो कि कियामत करीब आ गई है।*_

 _*सवाल : - जो शख्स कियामत का इन्कार करे उसके लिए क्या | हुक्म है ?*_

 _*जवाब : - कियामत काइम होना हक़ है उसका इन्कार करने वाला काफिर है ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 15/16*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 07)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*

_*सवाल : - तक़दीर किसे कहते हैं ?*_

_*जवाब : - दुनियां में जो कुछ होता है और बन्दे
जो कुछ भलाई बुराई करते हैं खुदायेतआला ने उसे अपने इल्म के मुआफ़िक पहले से लिख लिया है उसे तक़दीर कहते हैं ।*_

_*सवाल : - क्या अल्लाहतआला ने जैसा हमारी तक़दीर में लिख दिया है हमें मजबूरन वैसा करना पड़ता है ?*_

_*जवाब : - नहीं अल्लाहतआला के लिख देने से हमें मजबूरन वैसा करना नहीं पड़ता है बल्कि हम जैसा करने वाले थे अल्लाह तआला ने अपने इल्म से वैसा लिख दिया अगर किसी की तकदीर में बुराई लिखी तो इस लिए कि वह बुराई करने वाला था अगर वह भलाई करने वाला होता तो खुदाये तआला उसकी तकदीर में भलाई लिखता खुलासह यह कि खुदायेतआला के लिख देने से बन्दा किसी काम के करने पर मजबूर नहीं किया गया । तक़दीर हक़ है उसका इन्कार करने वाला गुमराह बदमज़हब है ।*_

_*सवाल : - मरने के बाद जिन्दा होने का मतलब क्या है ?*_

 _*जवाब : - मरने के बाद जिन्दा होने का मतलब यह है कि कियामत के दिन जब ज़मीन , आसमान , इन्सान और फ़रिश्ते वगैरा सब फ़ना हो जाएंगे तो फिर खुदायेतआला जब चाहेगा हज़रते इसराफ़ील अलैहिस्सलाम को जिन्दा फ़रमाएगा वह दोबारा सूर फूंकेंगे तो सब चीजें तो सब चीजें मौजूद हो जाएंगी । फ़रिश्ते और आदमी वगैरा सब ज़िन्दा हो जाएंगे मुरदे अपनी अपनी कबरों से उठेगे , हश्र के मैदान में खुदायेतआला के सामने पेशी होगी , हिसाब लिया जाएगा और हर शख्स को अच्छे बुरे कामों का बदला दिया जाएगा यानी अच्छों को जन्नत मिलेगी । और बुरों को जहन्नम में भेज दिया जाएगा हिसाब और जन्नत
 व दोज़ख हक हैं उनका इन्कार करने वाला काफ़िर है ।*_



_*📗अनवारे शरिअत, सफा 16/17/18*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 08)*_
―――――――――――――――――――――
                 
                                 *﷽*


_*सवाल : - शिर्क किसे कहते हैं ?*_

_*जवाब : - खुदायेतआला की ज़ात व सिफ़ात में किसी को शरीक ठहराना शिर्क है । ज़ात में शरीक ठहराने का मतलब यह है कि दो या दो से ज़ियादा खुदा माने जैसे ईसाई कि तीन खुदा मान कर मुश्रिक हुए और जैसे हिन्दू कि कई खुदा मानने के सबब मुश्रिक हैं । और सिफ़ात में शरीक ठहराने का मतलब यह है कि खुदायेतआला की सिफ़त की तरह किसी दूसरे के लिए कोई सिफ़त साबित करे मसलन सुनना और देखना वगैरा जैसा कि खुदायेतआला के लिए बगैर किसी के दिए जाती तौर पर साबित है उसी तरह किसी दूसरे के लिए सुनना और देखना वगैरा जाती तौर पर माने कि बगैर खुदा के दिए उसे यह सिफ़तें खुद हासिल हैं तो शिर्क है और अगर किसी दूसरे के लिए अताई तौर पर माने कि खुदाये तआला ने उसे यह सिफ़तें अता की हैं तो शिर्क नहीं जैसा कि अल्लाहताला ने खुद इन्साफ़ के बारे में पारा 29 रुकू 19 में फ़रमाया जिसका तर्जमा यह है कि हमने इन्सान को सुनने वाला , देखने वाला बनाया ।*_

_*सवाल : - कुफ्र किसे कहते हैं ?*_

 _*जवाब : - ज़रूरियाते दीन में से किसी एक बात का इन्कार करना कुफ़्र है ज़रूरियाते दीन बहुत हैं उनमें से कुछ यह है खुदायेतआला को एक और वाजिबुलवजूद मानना , उसकी ज़ात व सिफ़ात में किसी को शरीक न समझना , जुल्म और झूट वगैरा तमाम उयूब से उसको पाक मानना , उसके मलाइका और उसकी तमाम किताबों को मानना , कुरान मजीद की हर आयत को हक समझना , हुज़र सैय्यिदे आलम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम और तमाम अंबियायेकिराम की नबूवत को तस्लीम करना उन सबको अज़मत वाला जानना , उन्हें ज़लील और छोटा न समझना उनकी हर बात जो क़तई और यक़ीनी तौर पर साबित हो उसे हक़ जानना हुजूर अलैहिस्सलाम को खातमुन्नबीयीन मानना उनके बाद किसी नबी के पैदा होने को जाइज़ न समझना , कियामत हिसाब व किताब और जन्नत व दोज़ख़ को हक़ मानना , नमाज़ व रोज़ा और हज व ज़कात की फ़रज़ीयत को तस्लीम करना , जिना , चोरी और शराब नोशी वगैरा हराम क़तई की हुरमत का इतिक़ाद करना और काफ़िर को काफ़िर जानना वगैरा ।*_

_*सवाल : - किसी से शिर्क या कुफ्र हो जाए तो क्या करे ?*_

_*जवाब : - तौबा और तजदीदे ईमान करे बीवी वाला हो तो तजदीदे निकाह करे और मुरीद हो तो तजदीदे बैअत भी करे ।*_

 _*सवाल : - शिर्क और कुफ्र के अलावा कोई दूसरा गुनाह हो जाए तो मुआफ़ी की क्या सूरत है ?*_

_*जवाब : - तौबा करे खुदायेतआला की बारगाह में रोये गिड़गिड़ाये अपनी गलती पर नादिम व पशीमा हो और दिल में पक्का झहद करे कि अब कभी ऐसी गलती न करूंगा सिर्फ जुबान से तौबा तौबा कह लेना तौबा नहीं है ।*_

_*सवाल : - क्या हर किस्म का गुनाह तौबा से मुआफ़ हो सकता है !*_

_"जवाब : - जो गुनाह किसी बन्दा की हक़तलफ़ी से हो मसलन किसी का माल गसब कर लिया , किसी पर तहमत लगाई या जुल्म किया तो इन गुनाहों की मुआफ़ी के लिए ज़रूरी है कि पहले उस बन्दे का हक़ वापस किया जाए या उससे मुआफ़ी मांगी जाए फिर खुदायेतझाला से तौबा करे तो मुआफ हो सकता है । और जिस गुनाह का तअल्लुक़ किसी बन्दा की हक़तलफ़ी से नहीं है बल्कि सिर्फ खुदायेतआला से है उसकी दो किस्में हैं एक वह जो सिर्फ तौबा से मुआफ़ हो सकता है जैसे शराब नोशी का गुनाह और दूसरे वह जो सिर्फ तौबा से मुआफ नहीं हो सकता है जैसे नमाजों के न पढ़ने का गुनाह इसके लिए ज़रूरी है कि वक़्त पर नमाज़ों के अदा न करने का जो गुनाह हुआ उससे तौबा करे और नमाजों की कज़ा पढ़े अगर आखिरे उम्र में कुछ कज़ा रह जाए तो उनके फ़िदयह की वसीयत कर जाए ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 18/19)20/21*_

_*🖋️ क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 09)*_
―――――――――――――――――――――               
                                 *﷽*

_*सवाल : - बिदअत किसे कहते हैं । और उसकी कितनी किस्में हैं।*_

 _*जवाब : - इसतिलाहे शरा ( इस्लामी बूली ) में बिदअत ऐसी चीज़ के ईजाद करने को कहते हैं जो हुज़र अलैहिस्सलाम के ज़ाहिरी ज़माना में न हो ख्वाह वह चीज़ दीनी हो या दुनियावी

 _*📔( अशिअतुल्लमआत जिल्द अव्वल सफा 125 )*_

_*और बिदअत की तीन किस्में हैं ।*_

_*(1)बिदअते हसना*_
 _*(2)बिदअते सय्येआ*_
_*(3)बिदअते मुबाहा*_

_*बिदअते हसना वह बिदअत है जो कुरान व हदीस के वसूल व कवाइद के मुताबिक़ हो और उन्हीं पर कियास किया गया हो उस की दो किस्में हैं । अव्वल बिदअतेवाजिबा जैसे कुरान व हदीस समझने के लिए इल्मे नहू का सीखना और गुमराह फ़िरके मसलन खारजी , राफ़जी , कादियानी और वहाबी वगैरा पर रद के लिए दलाइल कायम करना ।*_

_*दोम बिदअते मुसतहब्बा जैसे मदरसों की तामीर और हर वह नेक काम जिसका रवाज इबतिदाए ज़माना में नहीं था जैसे अज़ान के बाद सलात पुकारना , दुरै मुखतार बाबुल अज़ान में हैं कि अज़ान के बाद अस्सलातु वस्सल्लमु अलैक या रसूलल्लाह पुकारना , माहे रबीउल आख़र सन् 781 हिजरी में जारी हुआ और यह बिदअते हसना है ।*_


_*सवाल : - बिदअते सयएआ किसे कहते हैं । और उसकी कितनी किस्में हैं !*_

 _*जवाब : - बिदअते सय्येा वह बिदअत है जो कुरान व हदीस के उसूल व कवाइद के मुखालिफ़ हो।*_

_*📔( अशिअतुल्लम आतजिल्द अव्वल सफ़ा 125 )*_

 _*उसकी दो किस्में हैं । अव्वल बिदअते मुहर्रमा जैसे हिन्दुस्तान की मुख्वजा ताजियादारी

 _*📓( फतावा अजीजिया रिसाला ताज़ियादारी आला हज़रत )*_

 और जैसे अहलेसुन्नत व जमाअत के खिलाफ़ नए अक़ीदा वालों के मजाहिब

 _*📔( अशिअतुल्लमआत जिल्द अव्वल सफा 125 )*_

 _*दोम बिदअते मकरुहा जैसे जुमा व ईंदैन का खुतबा गैरे अरबी में पढ़ना ।*_

 _*सवाल : - बिदअते मुबाहा किसे कहते हैं ।*_

 _*जवाब : - जो चीज़ हुजूर अलैहिस्सलाम के ज़ाहिरी ज़माना में न हो और जिसके करने न करने पर सवाब व अज़ाब न हो उसे बिदअते मुबाहा कहते हैं।*_

 _*📔( अशिअ तुल्लमआत जिल्द अव्वल सफा 125 }*_

 _*जैसे खाने पीने में कुशादगी इख़तियार करना और रेल गाड़ी वगैरा में सफर करना ।*_

 _*सवाल : - हदीस शरीफ़ में है कि हर बिदअत गुमराही है तो इससे कौन सी बिदअत मुराद है ।*_

 _*जवाब : - इस हदीस शरीफ़ से सिर्फ बिदअते सय्येआ मुराद है।*_

_*📚(देखिए मिरकात शरह मिशकात जिल्द अव्वल सफा 179 और | अशिअतुल्लमलात जिल्द अव्वल सफा 125 )*_

 _*इसलिए कि अगर | बिदअत की तमाम किस्में मुराद ली जाएं जैसे कि जाहिरे हदीस से मफहूम होता है तो फिकह , इल्मे कलाम और सर्फ व नहू व वगैरा की तदवीन और उनका पढ़ना पढ़ाना सब जलालत व गुमराही हो जाएगा ।*_
_*सवाल : - क्या बिदअत का हसना और सय्येआ होना हदीस शरीफ से भी साबित है ।*_

जवाब : - हां बिदअत का हसना और सय्येआ होना हदीस से भी साबित है तिरमिज़ी शरीफ़ में है कि हज़रते उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अनहू ने तरावीह की बाकायदा जमाअत काइम करने के बाद फ़रमाया कि यह बहुत अच्छी बिदअत है।*_

 _*📗( मिशकात सफा 115 )*_

_*और मुस्लिम शरीफ़ में हज़रते जरीर रज़ियल्लाहु अनहू से रिवायत है कि रसूले करीम अलैहिस्सलातु वस्सलाम ने फ़रमाया कि जो इस्लाम में किसी अच्छे तरीका को राइज करेगा तो उसको अपने राइज करने का भी सवाब मिलेगा और उन लोगों के अमल करने का भी सवाब मिलेगा जो उसके बाद उस तरीका पर अमल करते रहेंगे और अमल करने वालों के सवाब में कोई कमी भी न होगी*_
                       _*और जो शख्स मज़हबे इस्लाम में किसी बुरे तरीका को राइज करेगा तो उस शख्स पर उस के राइज करने का भी गुनाह होगा और उन लोगों के अमल करने का भी गुनाह होगा जो उसके बाद उस तरीका पर अमल करते रहेंगे और अमल करने वालों के गुनाह में कोई कमी भी न होगी।*_

 _*📗( मिशकात सफा 33 )*_

_*सवाल : - क्या मीलाद शरीफ़ की महफ़िल मुनअक़िद करना बिदअते सय्येआ है ।*_

 _*जवाब : - मीलाद शरीफ़ की महफ़िल मुनअक़िद करना उस में हुजूर अलैहिस्सलातु वस्सलाम की पैदाइश के हालात और दीगर फ़जाइल व मनाकिब बयान करना बरकत का बाइस है । उसे बिदअते सय्येआ कहना गुमराही व बदमज़हबी है ।*_

_*सवाल : - क्या हुजूर अलैहिस्सलाम के ज़माने में मय्यत का तीजा होता था ।*_

 _*जवाब : - मय्यत का तीजा और इसी तरह दसवां , बीसवां और चालीसवां वगैरह हुजूर अलैहिस्सलातु वस्सलाम के ज़ाहिरी जमाना में नहीं होता था बल्कि यह सब बाद की ईजाद हैं और बिदअते हसना हैं इसलिए कि इनमें मय्यत के ईसाले सवाब के लिए कुरान ख्वानी होती है । सदक़ा खैरात किया जाता है और गुरबा व मसाकीन को खाना खिलाया जाता है और यह सब सवाब के काम हैं । हां इस मौक़ा पर दोस्त व अहबाब और अज़ीज़ व अकारीब की दावत करना ज़रूर बिदअते सय्येआ है।*_

 _*📚( शामी जिल्द अव्वल सफा स. 629 फ़तहुल क़दीर जिल्द दोम सफा 102 )*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 21/22/23/24*_

_*🖋️तालिबे दुआँ:- क़मर रज़ा ह़नफ़ी*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 10)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*
_*💦वज़ू का बयान*_

_*सवाल : - वज़ू करने का तरीका क्या है ।*_

_*जवाब : - वजू करने का तरीका यह कि पहले तसमिया ( बिस्मिल्लह ) पढ़े फिर मिसवाक करे अगर मिसवाक न हो तो उंगली से दांत मसले फिर दोनों हाथों को गट्टों तक तीन बार धोए पहले दाहिने हाथ पर पानी डाले फिर बाएं हाथ पर दोनों हाथों को एक साथ न धोए फिर दाहिने हाथ से तीन बार कुल्ली करे फिर बाएं हाथ की छोटी उंगली से नाक साफ करे और दाहिने हाथ से तीन बार नाक में पानी चढ़ाए फिर पूरा चेहरा धोए यानी पेशानी पर बाल उगने की जगह से ढोड़ी के नीचे तक और एक कान की लौ से दूसरे कान की लौ तक हर हिस्सा पर तीन बार पानी बहाए इसके बाद दोनों हाथ कुहनियों समेत तीन बार धोए उंगलियों की तरफ से कुहनियों के ऊपर तक पानी डाले कुहनियों की तरफ़ से न डाले फिर एक बार दोनों हाथ से पूरे सर का मसह करे फिर कानों का और गर्दन का एक एक बार मसह करे फिर दोनों पांव टखनों समेत तीन बार धोए ।*_

_*सवाल : - धोने का क्या मतलब क्या है ।*_

_*जवाब : - धोने का मतलब यह है कि जिस चीज़ को धोवो उसके हर हिस्सा पर पानी बह जाए ।*_

_*सवाल : - अगर कुछ हिस्सा भीग गया मगर उस पर पानी नहीं बहा तो वज़ू होगा या नहीं ।*_

 _*जवाब : - इस तरह वज़ू हरगिज़ न होगा भीगने के साथ हर हिस्सा पर पानी बह जाना ज़रूरी है ।*_

 _*सुवाल : - वज़ू में कितनी चीजें फ़र्ज़ हैं ।*_

 _*जवाब : - वज़ू में चार चीजें फ़र्ज़ हैं । (1)अव्वल मुंह धोना यानी बाल निकलने की जगह से ठोड़ी के नीचे तक और एक कान की लौ से दूसरे कान की लौ तक*_

 _*(2)दूसरा कुहनियों समेत दोनों हाथ धोना*_

_*(3)तीसरा चौथाई सर का मसह करना यानी भीगा हुआ हाथ फेरना*_

 _*(4)चौथा दोनों पांव टखनों समेत धोना ।*_

 _*सवाल : - वज़ू में सुन्नतें कितनी हैं ।*_

 _*जवाब : - वज़ू में सुन्नतें सोलह हैं नीयत करना , तस्मिया पढ़ कर शुरु करना , दोनों हाथों को गट्टों तक तीन बार धोना , मिसवाक करना , दाहिने हाथ से तीन बार कुल्लियां करना दाहिने हाथ से तीन बार नाक में पानी चढ़ाना , बाएं हाथ से नाक साफ़ करना , दाढ़ी का खिलाल करना , हाथ पांव की उंगलियों का खिलाल करना हर उज़्व को तीन तीन बार धोना , पूरे सर का एक बार मसह करना , कानों का मसह करना , तरतीब से वज़ू करना , दाढ़ी के जो बाल मुंह के दायरे के नीचे हैं उनका मसह करना , आज़ा को पैदर पै धोना , हर मकरुह बात से बचना ।*_

 _*सवाल : - वज़ू में कितनी बातें मकरुह हैं ।*_

_*जवाब : - वज़ू में इक्कीस बातें मकरुह हैं । औरत के गुस्ल या वज़ू के बचे हुए पानी से वज़ू करना । वजू के लिए नजिस जगह बैठना , नजिस जगह वजू का पानी गिराना , मस्जिद के अन्दर वजू करना , वजू के आज़ा से बरतन में क़तरे टपकाना , पानी में रींठ या खंकार डालना । किबला की तरफ़ थूक या खंकार डालना या कुल्ली करना । बेज़रूरत दुनियां की बातें करना , ज़रूरत से ज़्यादा पानी खर्च करना , पानी इस कदर कम खर्च करना कि सुन्नत अदा न हो , मुंह पर पानी मारना , मुंह पर पानी डालते वक़्त फूंकना , सिर्फ एक हाथ से मुंह धोना , गले का मसह करना , बाए हाथ से कुल्ली करना या नाक में पानी डालना , दाहिने हाथ से नाक साफ़ करना , अपने लिए कोई लोटा वगैरह खास कर लेना , तीन नए पानियों से तीन बार सर का मसह करना जिस कपड़े से इसतिनजा का पानी खुश्क किया हो उससे आज़ाए वुजू पोंछना , धूप के गर्म पानी से वजू करना , किसी सुन्न्त को छोड़ देना ।*_

 _*सवाल : - किन चीजों से वजू टूट जाता है ।*_

 _*जवाब : - पाखाना या पेशाब करना , पाख़ाना पेशाब के रास्ते से किसी और चीज़ का निकलना , पाखाना के रास्ते से हवा का निकल जाना , बदन के किसी मुकाम से खून या पीप निकलकर ऐसी जगह बहना कि जिसका वजू या गुस्ल में धोना फ़र्ज़ है , खाना पानी या सफ़रा की मुंह भर कै आना , इस तरह सो जाना कि जिस्म के जोड़ ढीले पड़ जाएं , बेहोश होना जुनून होना , गशी होना , किसी चीज़ का इतना नशा होना कि चलने में पांव लड़खड़ाएं , रुकू और सज्दा वाली नमाज़ में इतनी ज़ोर से हंसना कि आस पास वाले सुनें , दुखती आंख से आंसू बहना , इन तमाम बातों से वज़ टूट जाता है ।*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 25/26/27/28*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 11)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*💦गुस्ल का बयान*_

_*सवाल : - गुस्ल करने का तरीका क्या है ।*_

_*जवाब : - गुस्ल करने का तरीका यह है कि पहले गुस्ल की नीयत करके दोनों हाथ गट्टों तक तीन बार धोए फिर इसतिनजा की जगह धोए उसके बाद बदन पर अगर कहीं नजासते हक़ीक़ीया यानी पेशाव या पाखाना वगैरह हो तो उसे दर करे फिर नमाज जैसा वज़ू करे मगर पाव न धोए हा अगर चौकी या पत्थर वगैरह ऊँची चीज़ पर नहाए तो पांव भी धोले । इसके बाद बदन पर तेल की तरह पानी चुपड़े फिर तीन बार दाहिने कंधे पर पानी बहाए और फिर तीन बार बायें कंधे पर फिर सर पर और तमाम बदन पर तीन बार पानी बहाए तमाम बदन पर हाथ फेरे और मले फिर नहाने के बाद फौरन कपड़ा पहन ले ।*_

 _*सवाल : - गुस्ल में कितनी बातें फ़र्ज़ हैं ?*_

 _*जवाब : - गुस्ल में तीन बातें फ़र्ज़ हैं कुल्ली करना , नाक में सख्त हड्डी तक पानी चढ़ाना , तमाम ज़ाहिर बदन पर सर से पांव तक पानी बहाना ।*_

_*सवाल : - गुस्ल में कितनी बातें सुन्नत हैं ?*_

 _*जवाब : - गुस्ल में यह बातें सुन्नत हैं । गुस्ल की नीयत करना दोनों हाथ गट्टों तक तीन बार धोना । इसतिनजा की जगह धोना । बदन पर जहां कहीं नजासत हो उसे दूर करना । नमाज़ जैसा वज़ू करना । बदन पर तेल की तरह पानी चुपड़ना । दाहिने मोढे फिर बांए मोढे फिर सर पर और तमाम बदन पर तीन बार पानी बहाना तमाम बदन पर हाथ फेरना और मलना । नहाने में किबला रुख न होना और कपड़ा पहन कर नहाना हो तो कोई हर्ज नहीं । ऐसी जगह नहाना कि कोई न देखे । नहाते वक़्त किसी किस्म का कलाम न करना । कोई दुआ न पढ़ना । औरतों को बैठकर नहाना । नहाने के बाद फौरन कपड़ा पहन लेना ।*_


_*सवाल : - किन सूरतों में गुस्ल करना फ़र्ज़ है ।*_

_*जवाब : - मनी का अपनी जगह से शहवत के साथ जुदा होकर उज्व से निकलना , इहतिलाम , हशफ़ा यानी सरे ज़कर का औरत के आगे या पीछे या मर्द के पीछे दाखिल होना दोनों पर गुस्ल फर्ज करता है । हैज़ से फारिग होना । निफ़ास का खत्म होना ।*_

_*सवाल : - किन वक़्तों में गुस्ल करना सुन्नत है ।*_

_*जवाब : - जुमा , ईद , बकराईद अर्फा के दिन और इहराम बांधते वक़्त नहाना सुन्नत है ।*_

 _*सवाल : - किन सूरतों में गुस्ल करना मुसतहब है ।*_

 _*जवाब : - वकूफे अर्फात , वकूफे मुजदलफ़ा , हाज़रीये हरम , हाज़रीये सरकारे आज़म सल्लल्लाहु तआला अलैहिवसल्लम तवाफ़ , दुखूलेमिना , तीनों दिन जमरों पर कंकरियां मारने के लिए , शबेबराअत , शवे क़द्र , अर्फात की रात , मजलिसे मीलाद शरीफ़ और दीगर मजलिसे खैर की हाज़िरी के लिए , मुर्दा नहलाने के बाद , मजनून को जुनून जाने के बाद , गशी से इफ़ाका के बाद , नशा जाते रहने के बाद , गुनाह से तौबा करने के लिए , नया कपड़ा पहनने के लिए , सफ़र से वापसी के बाद , इसतिहाज़ा बन्द होने के बाद । नमाजे कुसूफ , खुसूफ , इसतिसका , खौफ , तारीकी और सख्त आंधी के लिए , बदन पर नजासत लगी हो और यह मालूम न हो कि किस जगह है । इन सब सूरतों में गुस्ल करना मुस्तहब है ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 28/29/30*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 12)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

                         तयम्मुम का बयान

सवाल : - तयम्मुम करने का तरीका क्या है ।

जवाब : - तयम्मुम करने का तरीका यह है कि अव्वल दिल में नीयत करे फिर दोनों हाथ की उंगलियां कुशादा करके ज़मीन पर मारे और ज्यादा गर्द लग जाए तो झाड़ ले फिर उससे सारे मुंह का मसह करे फिर दोबारा दोनों हाथ ज़मीन पर मारकर दाहिने हाथ को बाएं हाथ से और बाएं हाथ को दाहिने हाथ से कुहनियों समेत मले ।

सवाल : - जुबान से तयम्मुम की नीयत अदा करते वक़्त क्या कहे ।

जवाब : - यह कहे नीयत की मैंने तयम्मुम की अल्लाह तआला का तकर्रुब हासिल करने के लिए ।

सवाल : - तयम्मुम का यह तरीका वज़ू के लिए है या गुस्ल के लिए ।

जवाब : - तयम्मुम का यही तरीका वज़ू और गुस्ल दोनों के लिए ।

सवाल : - तयम्मुम में कितनी बातें फर्ज हैं ।

जवाब : - तयम्मुम में तीन बातें फर्ज हैं , नीयत करना , पूरे मुंह पर हाथ फेरना , दोनों हाथों का कुहनियों समेत मसह करना , अगर अंगूठी पहने हो तो उसके नीचे हाथ फेरना फर्ज़ है । और औरत अगर चूड़ी या ज़ेवर पहने हो तो उसे हटा कर हर हिस्सा पर हाथ फेरना फ़र्ज़ है ।

सवाल : - किन चीजों से तयम्मुम करना जाइज़ है ।

जवाब : - पाक मिट्टी , पत्थर , रेत , मुलतानी मिट्टी , गेरु , कच्ची या पक्की ईंट , मिट्टी और ईंट पत्थर या चूना की दीवारों से तयम्मुम करना जाइज़ है ।

सवाल : - किन चीजों से तयम्मुम करना जाइज़ नहीं ।

जवाब : - सोना , चांदी , तांबा , पीतल , लोहा , लकड़ी , अलमूनियम , जस्ता , कपड़ा , राख , और हर किस्म के ग़ल्ला से तयमुम करना जाइज़ नहीं । यानी जो चीजें आग में पिघल जाती हैं या जलकर राख हो जाती हैं उन चीजों से तयम्मुम करना जाइज़ नहीं ।

सवाल : - तयम्मुम करना कब जाइज़ है ।

जवाब : - जब पानी पर कुदरत न हो तो तयम्मुम करना जाइज़ है ।

सवाल : - पानी पर कुदरत न होने की क्या सूरत है ।

जवाब : - पानी पर कुदरत न होने की यह सूरत है कि ऐसी बीमारी हो कि वज़ू या गुस्ल से उसके ज्यादा हो जाने का सहीह अन्देशा हो या ऐसे मुकाम पर मौजूद हो कि वहां चारों तरफ़ एक एक मील तक पानी का कहीं पता न हो या इतनी सरदी हो कि पानी के इस्तेमाल से मर जाने या बीमार हो जाने का कवी अन्देशा हो या कुआं मौजूद है मगर डोल व रस्सी नहीं पाता है । इनके अलावा पानी पर कुदरत न होने की और भी सूरतें हैं जो बहारे शरीअत वगैरा बड़ी किताबों से मालूम की जा सकती हैं ।

सवाल : - किन चीजों से तयम्मुम टूट जाता है ।

जवाब : - जिन चीजों से वज़ टूट जाता है या गुस्ल वाजिब होता है उनसे तयम्मुम भी टूट जाता है । अलावा इनके पानी पर कुदरत हो जाने से भी तयम्मुम टूट जाता है ।

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 30/31/32*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 13)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*💦इसतिनजा का बयान*_

_*सवाल : - इसतिनजा का तरीका क्या है ?*_

_*जवाब : - पेशाब के बाद इसतिनजा करने का तरीका यह है कि पाक मिट्टी , कंकर या फटे पुराने कपड़े से पेशाब सुखाये फिर पानी से धो डाले और पाखाना के बाद इसतिनजा करने का तरीका यह है कि मिट्टी , कंकर या पत्थर के तीन , पांच या सात टुकड़ों से पाखाना की जगह साफ़ करले फिर पानी से धो डाले ।*_

 _*सवाल : - इसतिनजा का ढेला और पानी किस हाथ से इस्तेमाल करना चाहिए ?*_

 _*जवाब : - बाएं हाथ से*_

_*सवाल : - किन चीजों से इसतिनजा करना मना है ?*_

_*जवाब : - किसी किस्म का खाना , हड्डी , गोबर लीद , कोयला , और जानवर का चारा , इन सब चीजों से इसतिनजा करना मना हैं।*_

 _*सवाल : - किन जगहों पर पेशाब पाखाना करना मना है ।*_

 _*जवाब : - कुएं या हौज़ या चश्मा के किनारे , पानी में अगरचे बहता हुआ हो , घाट पर , फलदार दरख्त के नीचे , ऐसे खेत में कि जिसमें खेती मौजूद हो , साया में जहां लोग उठते बैठते हों , मस्जिद या ईदगाह के पहलू में , कब्रिस्तान या रास्ते में , जिस जगह जानवर बंधे हों और जहां वजू या गुस्ल किया जाता हो इन सब जगहों में पाखाना पेशाब करना मना है ।*_

 _*सवाल : - पाखाना या पेशाब करते वक़्त मुंह किस तरफ़ होना चाहिए ।*_

 _*जवाब : - पाखाना या पेशाब करते वक़्त किबला की तरफ मुंह | या पीट करना मना है हमारे मुल्क में उत्तर या दक्खिन जानिब मुंह करना चाहिए ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 33/34*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 14)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*💧पानी और जानवरों के झूटे का बयान*_

 _*❓सवाल : - किन पानियों से वज़ू करना जाइज़ है ।*_

 _*"🌟जवाब : - बरसात का पानी , नदी , नाले , चश्मे , समुन्दर , दरया और कुयें का पानी , पिघली हुई बर्फ या ओले का पानी , तालाब या बड़े हौज़ का पानी , इन सब पानियों से वज़ू करना जाइज़ है ।"*_

_*❓सवाल : - किन पानियों से वज़ू करना जाइज़ नहीं ।*_

_*"🌟जवाब : - फल और दरख्त का निचोड़ा हुआ पानी या वह पानी कि जिसमें कोई पाक चीज़ मिल गई और नाम बदल गया जैसे शर्बत , शोरबा , चाय वगैरा या बड़े हौज़ और तालाब का ऐसा पानी कि जिसका रंग या बू या मजा किसी नापाक चीज के मिल जाने से बदल गया और छोटे हौज़ या घड़े का वह पानी कि जिसमें कोई नापाक चीज़ गिर गई हो या ऐसा जानवर मर गया हो कि जिसमें बहता हुआ खून हो अगर पानी का रंग या बू या मज़ा न बदला हो और वह पानी कि जो वजू या गुस्ल का धोवन है । इन सब पानियों से वज़ करना जाइज़ नहीं ।"*_

 _*❓सवाल : - क्या वज़ू और गुस्ल के पानी में कुछ फर्क है ।*_

 _*"🌟जवाब : - नहीं , जिन पानियों से वज़ू जाइज़ है उनसे गुस्ल भी जाइज़ है और जिन पानियो मे वज़ू नाजाइज़ है गुस्ल भी नाजाइज़ है ।*"_

_*❓सवाल : - किन जानवरों का झूठा पाक है ।*_

_*"🌟जवाब : - जिन जानवरों का गोश्त खाया जात है उनका झूटा पाक है । जैसे गाय , बैल , भैंस , बकरी , कबूतर और फाख्ता वगैरा ।"*_

 _*❓सवाल : - किन जानवरों का झूटा मकरूह है ।*_

_*"🌟जवाब : - घर में रहने वाले जानवर जैसे बिल्ली , चूहा , सांप , छिपकली और उड़ने वाले शिकारी जानवर से शिकरा , बाज़ , बहरी , चील और कौआ वगैरा । और वह मुर्गी जो छूटी फिरती हो और नजासत पर मुंह डालती हो और वो गाय जिसकी आदत गलीज़ खाने की हो इन सब का झूटा मकरूह है ।"*_

 _*❓सवाल : - किन जानवरों का झूटा नापाक है ।*_

_*"🌟जवाब : - सूअर , कुत्ता , शेर , चीता , भेड़िया , हाथी , गीदड़ और दूसरे शिकारी चौपाये का झूटा नापाक है ।"*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 34/35*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 15)*_
―――――――――――――――――――――               
                                 *﷽*

_*⛲कुयें का बयान*_

_*❓सवाल : - कुआं कैसे नापाक हो जाता है ।*_

_*🌟जवाब : - कुएं में आदमी , बैल , भैंस या बकरी गिर कर मर जाए या किसी किस्म की कोई नापाक चीज़ गिर जाए तो कुआं नापाक हो जाता है ।*_

 _*❓सवाल : - कुएं में अगर कोई जानवर गिर जाए और जिन्दा निकाल लिया जाए तो कुआं नापाक होगा या नहीं ।*_

 _*🌟जवाब : - अगर कोई ऐसा जानवर गिर गया कि उसका झूटा नापाक है जैसे कुत्ता और गीदड़ वौरा तो कुआं नापाक हो जाएगा । और अगर वह जानवर गिरा कि जिस का झूटा नापाक नहीं जैसे गाय और बकरी वगैरा और उनके बदन पर नजासत भी न लगी हो तो गिर कर ज़िन्दा निकल आने की सूरत में जब तक उनके पाखाना पेशाब कर देने का यक़ीन न हो कुआं नापाक न होगा ।*_

_*❓सवाल : - कुआं अगर नापाक हो जाए तो कितना पानी निकाला जाएगा ।*_

_*🌟जवाब : - अगर कुएं में नजासत पड़ जाए या आदमी , बैल , भैंस , बकरी या इतना ही बड़ा कोई दूसरा जानवर गिर कर मर जाए या दो बिल्लियां मर जाएं या मुर्गी और बतख की बीट गिर जाए या मुर्गा , मुर्गी बिल्ली , चूहा , छिपकली या और कोई बहते हुए खून वाला जानवर कुएं में गिर कर फूल जाए या फट जाए या ऐसा जानवर गिर जाए कि जिस का झूटा नापाक है अगरचे ज़िन्दा निकल आए जैसे सूअर और कुत्ता वगैरा तो इन सब सूरतों में कुल पानी निकाला जाएगा ।*_

_*❓सवाल : - अगर चूहा या बिल्ली कुएं में में गिर कर मर जाए और फूलने फटने से पहले निकाल ली जाए तो क्या हुक्म है ।*_

_*🌟जवाब : - चूहा , छछूदर , गौरय्या चिड़या , छिपकली , गिरगिट या इनके बराबर या इनसे छोटा कोई बहते हुए खून वाला जानवर कुएं में गिर कर मर जाए और फूलने फटने से पहले निकाल लिया जाए , तो बीस डोल से तीस डोल तक पानी निकाला जाएगा । और अगर बिल्ली , कबूतर , मुर्गी या इतना ही बड़ा कोई दूसरा जानवर कुएं में गिर कर मर जाए और फूले फटे नहीं तो चालिस से साठ डोल तक पानी निकाला जाएगा ।*_

_*❓सवाल : - डोल कितना बड़ा होना चाहिए ।*_

_*🌟जवाब : - जो डोल कुएं पर पड़ा रहता है वही डोल मुतबर है और अगर कोई डोल खास न हो तो ऐसा डोल होना चाहिए कि जिसमें तकरीबन सवा पांच किलो पानी आ जाए ।*_

 _*❓सवाल : - कुएं का पानी पाक हो जाने के बाद कुआं की दीवार और डोल रस्सी भी पाक करना पड़ेगा या नहीं ।*_

_*🌟जवाब : - कुआं की दीवार और डोल रस्सी नहीं पाक करना पड़ेगा , पानी पाक होने के साथ यह सब चीजें भी पाक हो जाएंगी*_



_*📗अनवारे शरिअत, सफा 36/37/38*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 16)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*नजासत का बयान*_

 _*❓सवाल : - नजासत की कितनी किस्में हैं ।*_

 _*🌟जवाब : - नजासते हक़ीकीया की दो किस्में है । नजासते गलीज़ा , नजासते खफ़ीफ़ा ।*_

_❓*सवाल : - नजासते गलीज़ा क्या चीजें हैं ।*_

_*🌟जवाब : - इन्सान के बदन से ऐसी चीज निकले कि उससे वजू या गुस्ल वाजिब हो जाता हो तो वह नजासते गलीज़ा है जैसे पाखाना , पेशाब , बहता खून , पीप , मुंह भर है और दुखती आंख का पानी वगैरा , और हराम चौपाये जैसे कुत्ता , शेर , लोमड़ी , बिल्ली , चूहा , गधा , खच्चर , हाथी और सूअर वगैरा का पाख़ाना पेशाब और घोड़े की लीद और हर हलाल चौपाये का पाखाना जैसे गाय भैंस का गोबर बकरी और ऊंट की मेंगनी , मुर्गी और बतख की बीट , हाथी के सूंड की रतूबत और शेर कुत्ता वगैरा दरिन्दे चौपायों का लुआब यह सब नजासते गलीज़ा है । और दूध पीता लड़का हो या लड़की उनका पेशाब भी नजासते गलीज़ा है ।*_

_*📕( बहारे शरीअत )*_

_*❓सवाल : - नजासते खफ़ीफ़ा क्या चीजें हैं ।*_

_*🌟जवाब : - जिन जानवरों का गोश्त हलाल है जैसे गाय , बैल भैंस बकरी और भेड़ वगैरा इनका पेशाब नीज़ घोड़े का पेशाब , और जिस परिन्द का गोश्त हराम हो जैसे कौआ , चील , शिकरा , बाज़ और बहरी वगैरा की बीट यह सब नजासते खफ़ीफ़ा हैं ।*_

_*❓सवाल:- नजासते गलीज़ा बदन‌ या कपड़े पर लग जाए तो क्या हुक्म है।*_

_*🌟जवाब : - अगर नजासते गलीज़ा एक दिरहम से ज़्यादा लग जाए तो उसका पाक करना फ़र्ज़ है कि बगैर पाक किए नमाज़ पढ़ ली तो नमाज़ होगी ही नहीं , और अगर नजासते गलीज़ा एक दिरहम के बराबर लग जाए तो उसका पाक करना वाजिब है कि बगैर पाक किए पढ़ ली तो नमाज मकरूह तहरीमी हुई यानी ऐसी नमाज़ का दोबारा पढ़ना वाजिब है और अगर नजासते गलीजा एक दिरहम से कम लगी है तो उसका पाक करना सुन्नत है । कि बगैर पाक किए नमाज़ पढ़ ली तो हो गई मगर ख़िलाफ़े सुन्नत हुई ऐसी नमाज़ का दोबारा पढ़ना बेहतर है ।*_

_*📕( बहारे शरीअत )*_

_*❓सवाल : - अगर नजासते खफ़ीफ़ा लग जाए तो उसका क्या हुक्म है ।

 _*🌟जवाब : - नजासते खफ़ीफ़ा कपड़े या बदन के जिस हिस्सा में लगी है अगर उसकी चौथाई से कम है । मसलन दामन में लगी है तो दामन की चौथाई से कम है या आसतीन में लगी है तो उसकी चौथाई से कम में लगी है या हाथ में हाथ की चौथाई से कम लगी है तो मुआफ़ है और अगर पूरी चौथाई में लगी हो तो बगैर धोए नमाज़ न होगी ।*_

_*❓सवाल : - अगर कपड़े में नजासत लग जाए तो कितनी बार धोने से पाक होगा ।*_

_*🌟जवाब : - अगर नजासत दलदार है जैसे पाखाना और गोबर वगैरह तो उसके धोने में कोई गिनती मुकर्रर नहीं बल्कि उसको दूर करना ज़रूरी है अगर एक बार धोने से दूर हो जाए तो एक ही मर्तबा धोने से पाक हो जाएगा और अगर चार पांच मर्तबा धोने से दूर हो तो चार पांच मर्तबा धोना पड़ेगा । हां अगर तीन मर्तबा से कम में नजासत दूर हो जाए तो तीन बार पूरा कर लेना बेहतर है , और अगर नजासत पतली हो जैसे पेशाब वगैरा तो तीन मर्तबा धोना और तीनों मर्तबा कवत के साथ निचोड़ने से कपड़ा पाक हो जाएगा।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 38/39/40*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 17)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*हैज़ , निफ़ास और जनाबत का बयान*_

_*❓सवाल : - हैज़ और निफ़ास किसे कहते हैं ।*_

 _*🌟जवाब : - बालिगा औरत के आगे के मक़ाम से जो खून आदी तौर पर निकलता है और बीमारी या बच्चा पैदा होने के सबब से न हो तो उसे हैज़ कहते हैं , उसकी मुद्दत कम से कम तीन दिन और ज्यादा से ज्यादा दस दिन है , इससे कम या ज्यादा हो तो बीमारी यानी इसतिहाज़ा है , और बच्चा पैदा होने के बाद जो खून आता है उसे निफ़ास कहते हैं , निफ़ास में कमी की जानिब कोई मुद्दत मुकर्रर नहीं और ज्यादा से ज़्यादा उसका ज़माना चालीस दिन है चालीस दिन के बाद जो खून आए वह इसतिहाज़ा है ।*_

_*❓सवाल : - हैज़ व निफ़ास का हुक्म क्या है ?*_

_*🌟जवाब : - हैज़ व निफ़ास की हालत में रोज़ा रखना और नमाज़ पढ़ना हराम है उन दिनों में नमाजें मुआफ़ हैं उनकी कज़ा भी नहीं मगर रोज़ों की कज़ा और दिनों में रखना फ़र्ज़ है और हैज़ व निफ़ास वाली औरत को कुरआन मजीद पढ़ना हराम है ख्वाह देख कर पढ़े या जुबानी और उसका छूना अगरचे उसकी जिल्द | या हाशिया को हाथ या उंगली की नोक या बदन का कोई हिस्सा लगे सब हराम है । हां जुजदान में कुरआन मजीद हो तो उस | जुज़दान के छूने में हर्ज नहीं I*_

 _*❓सवाल : - जिसे इहतिलाम हुआ और ऐसे मर्द व औरत कि जिन पर गुस्ल फ़र्ज़ है उनके लिए क्या हुक्म है ।*_

_*🌟जवाब : - ऐसे लोगों को गुस्ल किए बगैर नमाज़ पढ़ना , कुरआन मजीद देख कर या जुबानी पढ़ना उसका छूना और मस्जिद में जाना हराम है ।*_

_*❓सवाल : - क्या जिस पर गुस्ल फ़र्ज़ हो वह मस्जिद में नहीं जा सकता ।*_

_*🌟जवाब : - जिस पर गुस्ल फर्ज हो उसे मस्जिद के उस हिस्सा में जाना हराम है कि जो दाखिले मस्जिद है यानी नमाज़ के लिए बनाया गया है और वह हिस्सा कि जो फनाए मस्जिद है यानी इसतिंजा खाना , गुस्ल खाना और वजू गाह वगैरा तो उस जगह जाने में कोई हर्ज नहीं बशर्ते कि उनमें जाने का रास्ता दाखिले मस्जिद से होकर न गुज़रता हो ।*_

 _*❓सवाल : - ऐसे मर्द व औरत कि जिन पर गुस्ल फ़र्ज़ है वह कुरआन की तालीम दे सकते हैं या नहीं ।*_

 _*🌟जवाब : - ऐसे लोग एक एक कलिमह सांस तोड़ तोड़ कर पढ़ा सकते हैं और हिज्जे कराने में कोई हर्ज नहीं ।*_

 _*❓सवाल : - बे वजू कुरआन शरीफ़ छूना व पढ़ना जाइज़ है या नहीं ।*_

_*🌟जवाब : - बे वजू कुरआन शरीफ छूना हराम है बेगैर छुए जुबानी या देखकर पढ़े तो कोई हर्ज नहीं ।*_

 _*❓सवाल : - बे वजू पारये अम्म या किसी दूसरे पारह का छूना कैसा ।*_

 _*🌟जवाब : - बे वजू पारये अम्म या किसी दूसरे पारह का छूना भी हराम है ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 40/41/42*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 18)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ के वक़्तो का बयान⏲️*_

_*❓सवाल : - दिन व रात में कुल कितनी नमाजें फर्ज हैं ।*_

 _*🌟जवाब : - दिन व रात में कुल पांच नमाजें फर्ज है । फज्र , जुहर , अस्र , मगरिब , और इशा ।*_

 _*❓सवाल : - फज्र का वक़्त कब से कब तक है ।*_

 _*🌟जवाब : - उजाला होने से फ़ज़्र का वक़्त शुरू होता है और सूरज निकलने से पहले तक रहता है लेकिन खूब उजाला होने पर पढ़ना मुसतहब है ।*_

 _*❓सवाल : - जुहर का वक़्त कब से कब तक रहता है ।*_

 _*🌟जवाब : - ज़ुहर का वक़्त सूरज ढलने के बाद शुरू होता है और ठीक दोपहर के वक़्त किसी चीज़ का जितना साया होता है उसके अलावा उसी चीज़ का दोगुना साया हो जाए तो ज़ुहर का वक़्त खत्म हो जाता है । मगर छोटे दिनों में अव्वले वक़्त और बड़े दिनों में आखिरे वक़्त पढ़ना मुसतहब है ।*_

 _*❓सवाल : - अस्र का वक़्त कब से कब तक रहता है ।*_

_*🌟जवाब : - ज़ुहर का वक़्त खत्म हो जाने से अस्र वक़्त शुरू हो जाता है और सूरज डूबने से पहले तक रहता है , मगर अस्त्र में ताखीर हमेशा मुसतहब है लेकिन न इतनी ताखीर कि सूरज | की टिकिया में जार्दी आ जाए ।*_

_*❓सवाल : - मगरिब का वक़्त कब से कब तक रहता है ।*_

_*🌟जवाब : - मगरिब का वक़्त सूरज डूबने के बाद से शुरू हो जाता है , और उत्तर दक्खिन फैली हुई सफ़ेदी के गायब होने से पहले तक रहता है । मगर अव्वल वक्त पढ़ना मुसतहब और ताख़ीर मकरूह है ।*_

_*❓सवाल : - इशा का वक़्त कब से कब तक रहता है ।*_

 _*🌟जवाब : - इशां का वक़्त उत्तर दक्खिन फैली हुई सफेदी के गायब होने से शुरू होता है और सुबह उजाला होने से पहले तक रहता है लेकिन तिहाई रात तक ताखीर मुसतहब और आधी रात तक मुबाह और आधी रात के बाद मकरूह है ।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 42/43/44*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 19)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*⏲️मकरूह वक़्तो का बयान*_

_*❓सवाल : - क्या रात और दिन में कुछ वक़्त ऐसे भी हैं जिन में नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ।*_

_*🌟जवाब : - जी हां सूरज निकलने के वक़्त , सूरज डूबने के वक़्त और दोपहर के वक़्त किसी किस्म की कोई नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं । हां अगर उस दिन अस्र की नमाज़ नहीं पढ़ी है तो सूरज डूबने के वक़्त पढ़ ले मगर इतनी देर करना सख्त गुनाह है ।*_

 _*❓सवाल : - सूरज निकलने के वक़्त कितनी देर नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ?*_

 _*🌟जवाब : - जब सूरज का कनारा जाहिर हो उस वक़्त से लेकर तकरीबन बीस मिनट तक नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ।*_

 _*❓सवाल : - सूरज डूबने के वक़्त कब से कब तक नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं है ।*_

_*🌟जवाब : - जब सूरज पर नज़र ठहरने लगे उस वक़्त से लेकर डूबने तक नमाज़ पढ़ना नहीं जाइज़ है और यह वक़्त भी तक़रीबन बीस ( 20 ) मिनट है ।*_

 _*❓सवाल : - दोपहर के वक़्त कब से कब तक नमाज़ पढ़ना जाइज नहीं ।*_

_*🌟जवाब : - ठीक दोपहर के वक़्त तक़रीबन चालीस ( 40 ) पचास ( 50 ) मिनट तक नमाज़ पढ़ना जाइज़ नही ।*_

_*❓सवाल : - मकरूह वक़्त में नमाज़े जनाज़ा पढ़ना कैसा है ।*_

 _*🌟जवाब : - अगर मकरूह वक़्तो में जनाज़ा लाया गया तो उसी वक़्त पढ़ें कोई कराहत नहीं । कराहत उस सूरत में है कि पहले से जनाज़ा तैयार मौजूद है और ताखीर की यहां तक कि वक़्ते कराहत आ गया।*_

 _*📚( बहारे शरीअत , आलमगीरी )*_

_*❓सवाल : - इन मकरूह वक़्तो में कुरआन शरीफ़ पढ़ना कैसा है ।*_

 _*🌟जवाब : - इन मकरूह वक़्तो में कुरआन शरीफ न पढ़े तो बेहतर है और पढ़े तो कोई हर्ज नहीं ।*_

_*📗( अनवारूल हदीस )*_



_*📗अनवारे शरिअत, सफा 44/45*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 20)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*🕌अज़ान व इकामत का बयान*_

_*❓सवाल : - अज़ान कहना फर्ज है या सुन्नत ।*_

 _*🌟जवाब : - फर्ज नमाजों को जमाअत के साथ मस्जिद में अदा करने के लिए अज़ान कहना सुन्नते मुअक्कदा है मगर उस का हुक्म मिसल वाजिब के है यानी अगर अज़ान न कहीं गई तो वहां के सब लोग गुनाहगार होंगे ।*_

_*❓सवाल : - अज़ान किस वक़्त कहनी चाहिए ।*_

_*🌟जवाब : - जब नमाज़ का वक़्त हो जाए तो अज़ान कहनी चाहिए । वक़्त से पहले जाइज़ नहीं अगर वक़्त से पहले कही गई तो वक़्त होने पर लौटाई जाए ।*_

 _*❓सवाल : - फर्ज़ नमाज़ों के अलावा और भी किसी वक़्त अज़ान कही जाती है ।*_

_*🌟जवाब : - हां , बच्चे और मगमूम ( फिक्रमन्द ) के कान में , मिरगी वाले गज़बनाक और बदमिजाज़ आदमी या जानवर के कान में , सख्त लड़ाई और आग लगने के वक़्त , मय्यत को दफ़न करने के बाद । जिन्न की सरकशी के वक्त और जंगल में जब रास्ता | भूल जाए और कोई बताने वाला न हो इन सूरतों में अज़ान | कहना मुसतहब है।*_

 _*📚( बहारे शरीअत , शामी जिल्द अव्वल सफ़ा 258 ) *_

_*❓सवाल : - अज़ान का बेहतर तरीका क्या है ।*_

_*🌟जवाब : - मस्जिद के सहन से बाहर किसी बुलन्द जगह पर किबला की तरफ मुंह करके खड़ा हो और कलिमह की दोनों उंगलियों को कानों में डालकर बुलंद आवाज़ से अज़ान के कलिमात को ठहर ठहर कर कहे जल्दी न करे और हय्य अलस्सलाह कहते वक़्त दाहिनी जानिब और हय्य अललफ़लाह कहते वक़्त बाएं जानिब मुंह फेरे ।*_

 _*❓सवाल : - अज़ान के जवाब का क्या मसला है ।*_

 _*🌟जवाब : - अज़ान के जवाब का मसअला यह है कि अज़ान कहने वाला जो कलिमह तो सुनने वाला भी वही कलिमह कहे कहे मगर हय्य अलस्सलाह और हय्य अललफलाह के जवाब में लाहौल वला कूवत इल्ला बिल्लाह कहे और बेहतर यह है कि दोनों कहे । और फ़ज़र की अज़ान में अस्सलातु खैरूम मिनन्नौम के जवाब में सदा त व बरर त व बिलहक्कि नतक त कहे ।*_

 _*❓सवाल : - खुतबा की अज़ान का जवाब देना कैसा है ।*_

 _*🌟जवाब : - खुतबा की अज़ान का जुबान से जवाब देना मुक्तदियों को जाइज़ नहीं ।*_

 _*❓सवाल : - तकबीर यानी इक़ामत कहना कैसा है ।*_

_*🌟जवाब : - इक़ामत कहना भी सुन्नते मुअक्कदा है उसकी ताकीद अज़ान से ज़्यादा है ।*_

_*❓सवाल : - क्या अज़ान कहने वाला ही इकामत कहे दूसरा न कहे ।*_

 _*🌟जवाब : - हां , अज़ान कहने वाला ही इकामत कहे । उसकी इजाज़त के बगैर दूसरा न कहे अगर बगैर इजाज़त दूसरे ने कही और अज़ान देने वाले को नागवार हो तो मकरूह है ।*_

 _*❓सवाल : - अज़ान व इक़ामत के दरमियान सलात पढ़ना कैसा है ।*_

_*🌟जवाब : - सलात पढ़ना यानी “ अस्सलातु वस्सलामु अलै क या रसूलल्लाह " कहना जाइज़ व मुसतहसन है इस सलात का नाम इस्तिलाहे शरा में तसवीब है और तसवीव नमाजें मगरिब के अलावा बाक़ी नमाज़ों के लिए मुसतहसन है।*_

 _*📓( आलम गीरी )*_

 _*📍तमबीह ( 1 ) जो अज़ान के वक़्त बातों में मशगूल रहे उस पर मआजल्लाह ख़ातिमा बुरा होने का खौफ़ है

_*📚( बहारे शरीअत फ़तावा रज्वीया )*_

_*( 2 ) जब अज़ान खत्म हो जाए तो मुअज्जिन और अज़ान सुनने वाले दुरूद शरीफ़ पढ़ें फिर अज़ान के बाद की यह दुआ पढ़ें । दुआ निचे फोटो में है।*_

 _*( 3 ) जब मुअज्जिन “ अश्हदु अन्न मुहम्मद सूलुल्लाह " कहे तो सुनने वाला दुरूद शरीफ पढ़े और मुसतहब है कि अगूंठों को चूमकर आंखों से लगाले और कहे “ कुर्रतु ऐ नीबि क या रसूलल्लाहि अल्लाहुम्म मत्तिअनी बिस्समझि वलबसरि "।*_

_*📚( बहारे शरीअत , शामी )*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 45/46/47/48*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 21)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*तादादे रक्आत और नीयत का बयान*_

_*सवाल : - फ़ज़्र के वक़्त कितनी रक्अत नमाज़ पढ़ी जाती है ।*_

 _*जवाब : - कुल चार रक्अत । पहले दो रक्अत सुन्नत फिर दो रक्अत फर्ज ।*_

_*सवाल : - दो रक्अत सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*जवाब : - नीयत को मैंने दो रक्अत नमाज़ सुन्नत फज्र की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*सवाल : - दो रक्अत फ़र्ज़ की नीयत किसतरह की जाएगी ।*_

 _*जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ फ़र्ज़ फ़ज़्र की अल्लाह तआला के लिए ( मुक़तदी इतना और कहे पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*सवाल : - जुहर के वक़्त कुल कितनी रक्अत नमाज़ पढ़ी जाती है ।*_

_*जवाब : - बारह ( 12 ) रक्अत । पहले चार रक्अत सुन्नत फिर चार रक्अत फ़र्ज़ फिर दो रक्अत सुन्नत फिर दो रक्अत नफ़ल ।*_

_*सवाल : - चार रक्अत सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*जवाब : - नीयत की मैंने चार रक्अत नमाज सुन्नत जुहर की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*सवाल : - फिर चार रक्अत फ़र्ज़ की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*जवाब : - नीयत की मैंने चार रक्अत नमाज़ फ़र्ज़ ज़ुहर की अल्लाह तआला के लिए ( मुक़तदी इतना और कहे पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*सवाल : - और दो रक्त सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

_*जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ सुन्नत ज़ुहर की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*सवाल : - फिर दो रक्अत नफ़्ल की नीयत कैसे करे ।*_

 _*जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ नफ्ल की अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*बाकी अगले पोस्ट में*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 48/49/50*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 22)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*तादादे रक्आत और नीयत का बयान*_

_*❓सवाल : - अस्र के वक़्त कुल कितनी रक्अत नमाज़ पढ़ी जाती।*

 _*🌟जवाब : - आठ रक्अत पहले चार रक्अत सुन्नत फिर चार रक्अत फ़र्ज़ ।*_

_*❓सवाल : - चार रक्अत सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने चार रक्अत नमाज़ सुन्नत अस्र की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - फिर चार रक्अत फ़र्ज़ की नीयत कैसे करे ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने चार रक्अत नमाज़ फ़र्ज़ अस्त्र की अल्लाह तआला के लिए ( मुक़तदी इतना और कहे पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - मगरिब के वक़्त कुल कितनी रक्अत नमाज़ पढ़ी जाती।*_

_*❓जवाब : - सात ( 7 ) रक्अत । पहले तीन रक्अत फ़र्ज़ फिर दो रक्अत सुन्नत फिर दो रक्अत नफ़्ल ।*_

 _*🌟सवाल : - तीन ( 3 ) रक्त फ़र्ज़ की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

_*🌟जवाब : - नीयत की मैंने तीन रक्अत नमाज़ फ़र्ज़ मगरिब की | अल्लाह तआला के लिए ( मुक़तदी इतना और कहे पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - और दो रक्अत सुन्नत की नीयत कैसे करे ।*_

_*🌟जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ सुन्नत मगरिब की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - फिर दो रक्अत नफ्ल की नीयत कैसे करे ।*_

_*🌟जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ नफ्ल अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*❓सवाल : - इशा के वक़्त कुल कितनी रक्अत नमाज़ पढ़ी जाती है ।*_

 _*🌟जवाब : - सत्तरह ( 17 ) रक्अत । पहले चार रक्अत सुन्नत , फिर चार रक्अत फर्ज , फिर दो रक्अत सुन्नत , फिर दो रक्अत नफ़्ल । इसके बाद फिर तीन रक्अत वित्र वाजिब फिर दो रक्अत नफ्ल ।*_

_*❓सवाल : - चार रक्अत सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने चार ( 4 ) रक्अत नमाज़ सुन्नत इशा की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*❓सवाल : - फिर चार ( 4 ) रक्अत फ़र्ज़ की नीयत कैसे करे ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने चार ( 4 ) रक्अत नमाज़ फ़र्ज़ इशा की अल्लाह तआला के लिए मुक़तदी इतना और कहे ( पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*❓सवाल : - फिर दो ( 2 ) रक्अत सुन्नत की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने दो ( 2 ) रक्अत नमजा सुन्नत इशा की अल्लाह तआला के लिए सुन्नत रसूलुल्लाह की मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - फिर दो रक्अत नफ्ल की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने दो ( 2 ) रक्अत नमजा नफ्ल की अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - वित्र की नीयत किस तरह की जाएगी ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने तीन ( 3 ) रकअत नमाज वाजिब वित्र की अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - फिर दो ( 2 ) रक्झत नफ़्ल की नीयत कैसे करे ।*_

 _*🌟जवाब : - नीयत की मैंने दो ( 2 ) रक्अत नमाज़ नफ्ल अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_


_*बाकी अगले पोस्ट में*_

_*📗अनवारे शरिअत, सफा 50/51/52*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




_*अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 23)*_
―――――――――――――――――――――                 
                                 *﷽*

_*तादादे रक्आत और नीयत का बयान*_


_*❓सवाल : - अगर नीयत के अलफ़ाज़ भूल कर कुछ के कुछ जुबान से निकल गए तो नमाज़ होगी या नहीं ।*_

_*🌟जवाब : - नीयत दिल के पक्के इरादा को कहते हैं यानी नीयत में जुबान का एतबार नहीं तो अगर दिल में मसलन ज़ुहर का इरादा किया और ज़बान से लफ्जे अस्र निकल गया तो जुहर की नमाज़ हो जाएगी ।*_

 _*❓सवाल : - कज़ा नमाज़ की नीयत किस तरह करनी चाहिए ।*_

 _*🌟जवाब : - जिस रोज़ और जिस वक़्त की नमाज़ कजा हो उस रोज़ और उस वक़्त की नीयत क़जा में ज़रूरी है मसलन अगर जुमा के रोज़ फज्र की नमाज़ कज़ा हो गई तो इस तरह नीयत करे कि नीयत की मैंने दो ( 2 ) रकअत नमाजे कज़ा जुमा के फ़ज़्र फ़र्ज़ की अल्लाह तआला के लिए मुह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

_*❓सवाल : - अगर कई साल की नमाजें क़ज़ा हों तो नीयत कैसे करे ।*_

_*🌟जवाब : - ऐसी सूरत में जो नमाज़ मसलन ज़ुहर की क़ज़ा पढ़नी है तो इस तरह नीयत करे नीयत की मैंने चार ( 4 ) रक्अत नमाज़ क़ज़ा जो मेरे ज़िम्मे बाकी है उनमें से पहले ज़ूहर फ़र्ज़ की अल्लाह तआला के लिए मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ के अल्लाहु अकबर । इसी पर दूसरी क़ज़ा नमाज़ों की नीयतों को कियास करना चाहिए ।*_

_*❓सवाल : - पांच वक़्त की नमाज़ों में कुल कितनी रक्अत कजा पढ़ी जाएगी ।*_

_*🌟जवाब : - बीस ( 20 ) रक्अत*_

_*दो ( 2 ) रक्अत फ़ज़ू*_
 _*चार ( 4 ) रक्अत ज़ुहर*_
_*चार ( 4 ) रक्अत अस्र*_
_*तीन ( 3 ) रक्अत मगरिब*_
 _*चार ( 4 ) रक्अत इशा और*_
_*तीन ( 3 ) रक्अत वित्र*_

_*📍खुलासा यह कि फ़र्ज़ और वित्र की कज़ा है सुन्नत नमाज़ों की कज़ा नहीं।*_


_*📗अनवारे शरिअत, सफा 53/54*_

_*🖋️तालिबे दुआँ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 24)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ पढ़ने का तरीका*_

_*❓सवाल : - नमाज़ पढ़ने का तरीका क्या है ।*_

 _*✍🏻......जवाब : - नमाज़ पढ़ने का तरीका यह है कि बा वजू किबला रूख दोनों पांव के पंजों में चार उंग्गल का फ़ासिला करके खड़ा हो और दोनों हाथ कान तक ले जाए कि अंगूठे कान की लौ से छू जाएं इस हाल में कि हथेलियां किबला रुख हों फिर नीयत करके अल्लाहु अकबर कहता हुआ हाथ नीचे लाकर नाफ के नीचे बांध ले और सना पढ़े ।*_

_*سٌبْحَاْ نَکَ اَلْلّٰہُمَّ وَ بِحَمْدِکَ وَتَبَارَکَ اسْمُکَ وَتَعَالٰی جَدُّکً وَلَا اِلٰهَ غَیْرُکَ*_

_*सुबहा न क अल्लाहुम्म व बिहन्दि क व तबा र कसमु क व तआला जद्दु क व लाइलाह गैरु क*_

 _*फिर तऔउज़ यानी अऊजु बिल्लाहि मिनश्शैता निरजीम फिर तसमियह यानी बिस्मिल्लाहिर्रहमानिरहीम पढ़ कर अलहम्दु पढ़े आमीन आहिस्ता कहे उसके बाद कोई सूरत या तीन आयतें पढ़े या एक आयत जो कि छोटी तीन आयतों के बराबर हो । अब अल्लाहु अकबर कहता हुआ रुकू में जाए और घुटनों को हाथ से पकड़ ले इस तरह कि हथेलियां घुटने पर हों । उंगलियां खूब फैली हों । पीठ बिछी हो और सर पीठ के बराबर हो ऊँचा नीचा न हो और कम से कम तीन बार (سُبْحَانَ رَبَِّی الْعَظِم)“ सुब्हान रब्बियल अज़ीम " जिनको (सुब्हान रब्बियल अज़ीम) मख़रज के साथ पढ़ना न आता हो वो ''सुब्हान रब्बियल करीम'' कहे फिर (سَمِعَ اللّٰهّ لِمَنْ حَمِدَہ) "समि अल्लाहु मिन हमिदह'' कहता हुआ सीधा खड़ा हो जाए और अकेले नमाज़ पढ़ता हो तो उसके बाद (رَبَّنَا لَکَ الْحَمْد) “ रब्बना लकल हम्दु " कहे फिर अल्लाहु अकबर कहता हुआ सजदा में जाए इस तरह कि पहले घुटने ज़मीन पर रखे फिर हाथ फिर दोनों हाथों के बीच में नाक फिर पेशानी रखे इस तरह कि पेशानी और नाक की हड्डी ज़मीन पर जमाए और बाज़ओं को करवटों और पेट को रानों और रानों को पिंडलियों से जुदा रखे और दोनों पांव की सब उंगलियों के पेट किबलारू जमे हों । और हथेलियां बिछी हों और उंगलियां किबला को हों और कम से कम तीन बार (سُبْحَا نَ رًبِّیَ الْاَعْلٰی) “ सुबहान रब्बियल अअ़ला " कहे फिर सर उठाए फिर हाथ । और दाहिना कदम खड़ा करके उसकी उंगलियां किबलारुख करे और बांया क़दम बिछा कर उस पर खूब सीधा बैठ जाए और हथेलियां बिछा कर रानों पर घुटनों के पास रखे फिर अल्लाहु अकबर कहता हुआ सजदा में जाए ओर पहले की तरह सजदा करके फिर सर उठाए फिर हाथ को घुटनों पर रख कर पंजों के बल खड़ा हो जाए अब सिर्फ बिस्मिल्ला हिर्रहमानिर्रहीम पढ़ कर क़िराअत शुरू करे फिर पहले की तरह रुकू सजदा करके बायां कदम बिछा कर बैठ जाए और तशहहुद पढ़े*_

_*اَتَّحِیَّاتَ لِلّٰهِ وَالصَّلَوٰتُ وَالطَّیّبَاتُ اَلسَّلَامُ عَلَیْکَ اَیُّہَا النَّبِیُّ وَرَحْمَۃُ اللّٰهِ وَبَرَکَاتُهٗ۔ اَلسَّلَامُ عَلَیْنَا وَعَلٰی عِبَا دِ اللّٰهِ الصّٰلِحِیْن۔ اَشْہَدُ اَنْ لَّآ اِلٰهَ اِلَّا اللّٰهُ وَاَشْہَدُ اَنَّ مُحَمَّدًا عَبْدُ ہٗ وَرَسُولُهٗ*_

_*“ अत्तही यातुलिल्लाहि वस्सलवातु वत्तय्यिबातु अस्सलामु अलैक अय्युहन्नबीयू व रहमतुल्लाहि व बर कातुहु अस्सलामु अलैना वअला अबादिल्ला हिस्सालिहीन अशहदु अललइलाह इल्लाहु व अश्हदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलहु*_

_*" तशहहुद पढ़ते हुए जब कलिमए " ला " के करीब पहुंचे तो दाहिने हाथ की बीच की उंगली और अंगूठे का हल्का बनाए और छंगुलिया और उसके पास वाली को हथेली से मिलादे और लफ्जे “ ला " पर कलिमह की उंगली उठाए मगर उसको हिलाए नहीं । और कलिमए “ इल्ला " पर गिरा दे और सब उंगलियां फौरन सीधी कर ले अब अगर दो से ज्यादा रक्अत पढ़नी है तो उठ खड़ा हो और इसी तरह पढ़े मगर फ़र्जो की उन रक्अतों में अलहम्दु के साथ सूरत मिलाना ज़रूरी नहीं अब पिछला कादा ( बैठक ) जिसके बाद नमाज खत्म करेगा उस में तशहहुद के बाद दुरुद | शरीफ़ पढ़े ।*_

 _*“ अल्लाहुम्म सल्लिअला सैय्यिदिना मुहम्मदिं वअला आलि सैय्यिदिना मुहम्मदिन कमा सल्लै त अला सय्यिदिना इब्राहीम वअला आलि सय्यिदिना इब्राहीम इन्न क हमीदुम्मजीद । अल्लाहुम्म बारिक अला सय्यिदिना मुहम्मदिव्वअला आलि सय्यिदिना मुहम्मदिन कमा बारक त अआ सय्यिदिना इब्राहीम व अला आलि सय्यिदिना इब्राहीम इन्न क हमीदुम्मजीद ।*_

_*👉🏻फिर दुआए मासूरा पढ़े*_

_*“ अल्लाहुम्मग फिरली वलिवालिदय्य वलिमन तवाल दवलिजमीअिल मूमिनी न वलमूमिनाति वल मुसलमीन वल मुसलमातिल अहयाइ मिनहुम वल अम्वाति इन्नक मुजीबुद्दअवाति बिरह् मति क या अरहम हिमीन ।*_

 _*" या कोई और दूसरी दुआए मासूरा पढ़े । इसके बाद दाहिने मोढे की तरफ मुंह करके अस्सलामु अलैकुम व रमतुल्लाह कहे फिर बांए तरफ़ । अब नमाज़ पूरी हो गयी ।*_

 _*🕌नमाज़ के बाद की दुआ🤲*_
_*“ अल्लाहुम्म अन्तस्सलाम वमिन कस्सलाम वइलै क यराजिउ स्सलाम फ़हैयिना रब्बना बिस्सलाम वअदखिल ना दारस्सलाम व तबारक त रब्ब्ना वतआलै त या जलजलालि वल इकराम ।*_

_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 54/55/56/57*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



_*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 25)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*📍औरतों के लिए नमाज़ के मखसूस मसाइल*_

_*औरतें तकबीरे तहरीमा के वक़्त कानों तक हाथ न उठायें बल्कि मोढे तक उठायें हाथ नाफ के नीचे न बांधे बल्कि बाई हथेली सीना पर छाती के नीचे रख कर उसकी पीठ पर दाहिनी हथेली रखें । रुकू में ज्यादा न झुकें बल्कि थोड़ा झुकें यानी सिर्फ इस कदर कि हाथ घुटनों तक पहुंच जाए , पीठ सीधी न करें और घुटनों पर ज़ोर न दें बल्कि महज़ हाथ रख दें और हाथों की उंगलियां मिली हुई रखें और पांव कुछ झुका रखें मर्दो की तरह खूब सीधा न कर दें । औरतें सिमट कर सजदा करें यानी बाजू करवटों से मिला दें । और पेट रान से और रान पिंडलियों से पिंडलियां जमीन से । और कादा ( बैठक ) में बाए कदम पर न बैठे बल्कि दोनों पांव दाहिनी जानिब निकाल दें और बाए सुरीन ( पुट्ठा ) पर बैठे । औरतें भी खड़ी होकर नमाज़ पढ़ें । फ़र्ज़ और वाजिब जितनी नमाजें बगैर उज्र बैठकर पढ़ चुकी हैं उनकी कज़ा करें और तौबा करें । औरत मर्द की इमामत हरगिज़ नहीं कर सकती और सिर्फ औरतें जमाअत करें यह मकरूह तहरीमी और नाजायज़ है । औरतों पर जुमा और ईंदैन की नमाज़ वाजिब नहीं ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 57/58*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 26)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ की शर्ते*_ 

_*❓सवाल : - नमाज़ की शर्ते कितनी हैं ।*_ 

_*✍🏻जवाब : - नमाज़ की शर्ते छ : ( 6 ) हैं जिनके बगैर नमाज़ सिरे से होती ही नहीं ।*_

 _*( 1 ) तहारत यानी नमाज़ी के बदन , कपड़े और उस जगह का पाक होना कि जिस पर नमाज़ पढ़े ।*_

 _*( 2 ) सत्रे औरत यानी मर्द को नाफ़ से घुटनों तक छुपाना और औरत को सिवाये चेहरा , हथेली और कदम के पूरा बदन छुपाना । औरत अगर इतना बारीक दुपट्टा ओढ़ कर नमाज़ पढ़े कि जिस से बाल की स्याही चमके तो नमाज़ न होगी जब कि उस पर कोई ऐसी चीज़ न ओढ़े कि जिस से बाल का रंग छुप जाय |*_

 _*📓( आलमगीरी )*_

 _*( 3 ) इस्तिक्बाले किबला यानी नमाज़ में किबला की तरफ़ मुंह करना । अगर किबला की सम्त में शुब्हा हो तो किसी से दर्याफ्त करले अगर कोई दूसरा मौजूद न हो तो गौरो फिक्र के बाद जिधर दिल जमे उसी तरफ मुंह करके नमाज़ पढ़ले ।
फिर अगर बादे में मालूम हुआ कि क़िब्लादूसरी सम्त था तो कोई हर्ज नहीं नमाज़ हो गई ।*_

_*( 4 ) वक़्त लिहाज़ा वक़्त से पहले नमाज़ पढ़ी तो न हुई जिसका बयान तफ़सील के साथ पहले गुज़र चुका है ।*_

 _*( 5 ) नीयत यानी दिल के पक्के इरादा के साथ नमाज़ पढ़ना ज़रूरी है और ज़बान से नीयत के अलफ़ाज़ कह लेना मुस्तहब है इस में अरबी की कुछ तख़सीस नहीं उर्दू वगैरा में भी हो सकती है । और यूं कहे नीयत की मैंने नीयत करता हूं न कहे ।*_

_*( 6 ) तकबी रे तहरीमा यानी नमाज़ के शुरू में अल्लाहु अकबर कहना शर्त है।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 58/59*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 27)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*-इस्तिलाहाते शरीया का बयान-*_

_*❓सवाल : - फ़र्ज़ और वाजिब किसे कहते हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - फ़र्ज वह काम है कि उसको जान बूझकर छोड़ना सख्त गुनाह और जिस इबादत के अन्दर वह हो बगैर उसके वह इबादत दुरुस्त न हो ।*_

 _*💫और वाजिब वह काम है कि उसको जान बूझकर छोड़ना गुनाह और नमाज़ में कस्दन छोड़ने से नमाज़ का दोबारा पढ़ना ज़रूरी और भूल कर छूट जाए तो सजदयेसह् व लाज़िम ।*_

_*❓सवाल : - सुन्नते मुअक्कदा और गैर मुअक्कदा किसे कहते हैं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - सुन्न्ते मुअक्कदा वह काम है कि जिस का छोड़ना बुरा और करना सवाब है और इत्तिफ़ाक़न छोड़ने पर अिताब और छोड़ने की आदत कर लेने पर मुस्तहिक्के अज़ाब ।*_

 _*💫और सुन्नते गैर मुअक्कदा वह काम है कि उसका करना सवाब और न करना अगरचे आदतन हो अिताब नहीं मगर शरअन ना पसन्द हो ।*_

 _*❓सवाल : - मुस्तहब और मुबाह किसे कहते हैं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - मुस्तहब वह काम है कि जिसका करना सवाब और न करने पर कुछ गुनाह नहीं ।*_

 _*💫और मुबाह वह काम है कि जिसका करना और न करना बराबर हो ।*_

 _*❓सवाल : - हराम और मकरूह तहरीमो किसे कहते हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - हराम वह काम है कि जिसका एक बार भी जान बूझ कर करना सख्त गुनाह है । और उससे बचना फ़र्ज़ और सवाब है ।*_ 

_*💫और मकरुह तहरीमी वह काम है कि जिसके करने से इबादत नाक़िस हो जाती है और करने वाला गुनाहगार होता है अगरचे उसका गुनाह हराम से कम है ।*_

_*❓सवाल : - मकरुह तंजीही और खिलाफे औला किसे कहते हैं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - मकरुह तंजीही वह काम है कि जिस का करना शरीअत को पसन्द न हो और उससे बचना बेहतर और सवाब हो ।*_ 

_*💫और खिलाफे औला वह काम है कि जिसका न करना बेहतर है और करने में कोई मुज़ाईका ( हर्ज ) और अिताब नहीं।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 59/60/61*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




 _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 28)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ के फ़राइज़_*

_*❓सवाल : - नमाज़ में कितनी चीजें फ़र्ज़ हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - नमाज़ में छ : ( 6 ) चीजें फर्ज हैं ।*_

_*( 1 ) क़ियाम ।*_

_*( 2 ) किराअत ।*_

_*( 3 ) रुकू ।*_

_*( 4 ) सज्दा ।*_

_*( 5 ) कादये अख़ीरा ।*_

_*( 6 ) खुरुजबिसुनअिही ।*_

_*❓सवाल : - क़ियाम फ़र्ज़ है इसका क्या मतलब है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - इसका मतलब यह है कि खड़े हो कर नमाज़ अदा करना ज़रूरी है अगर किसी ने बगैर उज़्र बैठ कर नमाज़ पढ़ी तो न हुई । ख्वाह औरत हो या मर्द । हां नफ्ल नमाज़ बैठ कर पढ़ना जाइज है ।*_

 _*❓सवाल : - किराअत फ़र्ज़ है इसका क्या मतलब है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - इसका मतलब यह है कि फर्ज की दो रकअतों में और वित्र सुन्नत और नफ़्ल की हर रक्अतों में कुरआन शरीफ़ पढ़ना जरूरी है तो अगर किसी ने इनमें कुरआन न पढ़ा तो नमाज़ न होगी ।*_

 _*❓सवाल : - कुरआन मजीद आहिस्ता पढ़ने का अदना ( कम ) दर्जा क्या है ।*_

_*✍🏻जवाब : - आहिस्ता पढ़ने का अदना दर्जा यह है कि खुद सुने अगर इस क़दर आहिस्ता पढ़ा कि खुद न सुना तो नमाज़ न होगी ।*_

 _*❓सवाल : - रुकू का अदना ( कम ) दर्जा क्या है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - रुकू का अदना दर्जा यह है कि हाथ घुटने तक पहुंच जाए और पूरा रुकू यह है कि पीठ सीधी बिछादे और सर पीठ के बराबर रखे ऊँचा नीचा न रखे ।*_

_*❓सवाल : - सजदा की हक़ीक़त क्या है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - पेशानी ज़मीन पर जमना सजदा की हक़ीक़त है । और पांव की एक उंगली का पेट ज़मीन से लगना शर्त है तो अगर किसी ने इस तरह सजदा किया कि दोनों पांव ज़मीन से उठे रहे तो नमाज़ न हुई बल्कि अगर सिर्फ उंगली की नोक ज़मीन से लगी जब भी नमाज़ न हुई ।*_

_*📕( बहारे शरीअत )*_


__*❓सवाल : - कितनी उंगलियों का पेट जमीन से लगना वाजिब है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - दोनों पांव की तीन - तीन उंगलियों का पेट ज़मीन से लगना वाजिब है ।*_ 

_*❓सवाल : - कादए अखीरा का क्या मतलब है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - नमाज़ की रक्अतें पूरी करने के बाद अत्तहीयातु व रसूलुहू तक पढ़ने की मिकदार तक बैठना फ़र्ज़ है ।*_

_*❓सवाल : - खुरुजबिसुनअिही किसे कहते हैं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - कादये अखीरा के बाद क़सदन मनाफ़ीये नमाज़ कोई काम करने को खुरूजबिसुनअिही कहते हैं । लेकिन सलाम के अलावा कोई दूसरा मनाफ़ी क़सदन पाया गया तो नमाज़ का दोबारा पढ़ना वाजिब है ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 61/62*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



 _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 29)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌-नमाज़ के वाजिबात-*_

 _*❓सवाल : - नमाज़ में जो चीजें वाजिब हैं उन्हें बताइए*_

 _*✍🏻जवाब : - नमाज़ में यह चीजें वाजिब हैं । तकबीरे तहरीमा में लफ़्ज़े अल्लाहु अकबर होना , अलहम्दु पढ़ना , फ़र्ज़ की दो पहली रक्अतों में और सुन्नत , नफ़्ल और वित्र की हर रक्अत में अलहम्दु के साथ सूरत या तीन छोटी आयत मिलाना , फ़र्ज़ नमाज़ में दो पहली रक्अतों में किराअत करना , अलहम्दु का सूरत से पहले होना । हर रक्अत में सूरत से पहले एक ही बार अलहम्दु पढ़ना , अलहम्दु व सूरत के दरमियान किसी अजनबी का फ़ासिल न होना , किराअत के बाद मुत्तसिलन ( फ़ौरन ) रुकु करना , सजदा में दोनों पांव की तीन तीन उंगलियों का पेट ज़मीन पर लगना दोनों सजदा के दरमियान कोई रुक्न फ़ासिल न होना , तादील अरकान , कौमा यानी रुकु से सीधा खड़ा होना , जलसा यानी दोनों सजदों के दरमियान सीधा बैठना*_

 _*कादयेऊला में तशहहुद के बाद कुछ न पढ़ना , हर क़ादा में पूरा तशहहुद पढ़ना , लफ़्ज़े अस्सलाम दो बार कहना , वित्र में दुआये कुनूत पढ़ना । तकबीरे कुनूत , ईदैन की छओं तकबीरें , ईदैन में दूसरी रक्अत की तकबीरे रुकु और उस तकबीर के लिए लफ्जे अल्लाहु अकबर होना , हर जहरी नमाज़ में इमाम को जहर से क़िराअत करना और गैरे जहरी में आहिस्ता , हर वाजिब और फ़र्ज़ का उसकी जगह पर होना , रुकु का हर रक्अत में एक ही बार होना और सूजूद का दो ही बार होना , दूसरी से पहले कादा न करना और चार रक्अत वाली में तीसरी पर कादा न होना , आयते सजदा पढ़ी तो सजदये तिलावत करना और सहव हो तो सजदये सह व करना दो फर्ज़ या दो वाजिब या वाजिब फ़र्ज़ के दरमियान तीन तस्बीह की मिकदार वक्फ़ा न होना , इमाम जब किराअत करे बुलन्द आवाज़ से ख्वाह आहिस्ता उस वक़्त मुक़तदी का चुप रहना और सिवाये किराअत के तमाम वाजिबात में इमाम की पैरवी करना ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 63/64*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 30)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ की सुन्नतें*_

_*❓सवाल : - नमाज़ में सुन्नतों का बयान फ़रमाइए ।*_

 _*✍🏻जवाब : - नमाज़ की सुन्नतें यह हैं । तहरीमा के लिए हाथ उठाना और हाथों की उंगलियां अपने हाल पर छोड़ना तकबीर के वक़्त सर न झुकाना और हथेलियों और उंगलियों के पेट का किबला रुख होना , तकबीर से पहले हाथ उठना इसी तरह तकबीरे कूनूत व तकबीराते ईंदैन में कानों तक हाथ ले जाने के बाद तकबीर कहना , औरतों को सिर्फ मोढों तक हाथ उठाना , इमाम का अल्लाहु अकबर , समिअल्लाहुलिमन हमिदह और सलाम बुलन्द आवाज़ से कहना तकबीर के बाद हाथ लटकाए बगैर फौरन बांध लेना , सना , तऔउज़ तसमिया पढ़ना और आमीन कहना और इन सब का आहिसता होना पहले सना पढ़ना फिर तऔउज फिर तसमिया और हर एक के बाद दूसरे को फौरन पढ़ना । रुकू में तीन बार सुबहान रब्बियल अज़ीम कहना और घुटनों को हाथे से पकड़ना और उंगलियां खूब खुली रखना , औरतों को घुटनों पर हाथ रखना और उंगलियां कुशादा ( खुली ) न रखना , हालते रुकु में टांगें सीधी होना , रुकु के लिए अल्लाहु अकबर कहना , रुकु में पीठ खूब बिछी रखना , रुकु से उठने पर हाथ लटका हुआ छोड़ देना , रुकु से उठने में इमाम को समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहना , मुक़तदी को रब्बना लकलहम्दु कहना और अकेले को दोनों कहना*_

 _*सजदा के लिए और सजदा से उठने के लिए अल्लाहु अकबर कहना , सजदा में कम से कम तीन बार सुबहान रब्बियल अअ़ला कहना , सजदा करने के लिए पहले घुटना फिर हाथ फिर नाक फिर पेशानी ( माथा ) ज़मीन पर रखना और सजदा से उठने के लिए पहले पेशानी ( माथा ) फिर नाक फिर हाथ फिर घुटना ज़मीन से उठाना , सजदा में बाज़ करवटों से और पेट रानों से अलग होना और कुत्ते की तरह कलाइयां ज़मीन पर न बिछाना , औरत का बाज़ करवटों से पेट रानों से रान पिंडलियों से और पिंडलियां जमीन से मिला देना , दोनों सजदों के दरमियान ( बीच ) तशहहुद की तरह बैठना और हाथों को रानों पर रखना , सजदों में हाथों की उंगलियों का किबला रुख होना और मिली हुई न होना , और पांव की दसों उंगलियों के पेट ज़मीन पर लगना , दूसरी रक्अत के लिए पंजों के बल घुटनों पर हाथ रख कर उठना , कादा में बायां पांव बिछा कर दोनों सुरीन ( कुल्हा ) उसपर रख कर बैठना , दाहिना पैर खड़ा रखना और दाहिने पैर की उंगलियां किबला रुख ( किबला की तरफ ) करना , औरत को दोनों पांव दाहिनी तरफ निकाल क बायें सुरीन ( कूल्हे ) पर बैठना , दाहिना हाथ दाहिनी रान पर और बायां हाथ बाई रान पर रखना और उंगलियों को अपनी हालत पर छोड़ना , शहादत पर इशारा करना , कादए अख़ीरा में तशहहुद के बाद दुरूद शरीफ़ और दुआएं मासूरा पढ़ना ।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 64/65/66*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 31)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*💫किराअत का बयान*_

 _*❓सवाल : - अगर सूरए फ़ातिहा पढ़ने के बाद सूरत मिलाना भूल जाए और रुकु में याद आए तो क्या करे ।*_

 _*✍🏻जवाब : - अगर सूरत मिलाना भूल जाए फिर रुकु में याद आए तो खड़ा हो जाए और सूरत मिलाए फिर रुकु करे और आखिर में सजदए सहव करे ।*_

 _*❓सवाल : - फ़र्ज़ की पहली दो रक्अत में सूरत मिलाना भूल जाए तो क्या करे ।*_

 _*✍🏻जवाब : - फ़र्ज़ की पहली दो रक्अतों में सूरत मिलाना भूल जाए और रुकु के बाद याद आए तो पिछली दो रक्अतों में पढ़े और सजदए सहव करे और मगरिब की पहली दो रक्अतों में भूल जाए तो तीसरी में पढ़े और एक रक्अत की सूरत जाती रही । आखिर में सजदए सहव करे ।*_

_*❓सवाल : - अगर फ़र्ज़ की पहली दो रक्अतों में से किसी एक में | सूरत मिलाना भूल जाए और रुकु के बाद याद आए तो क्या करे ।*_

_*✍🏻जवाब : - तीसरी या चौथी में सूरए फ़ातिहा के साथ सूरत मिलाए और सजदए सहव करे ।*_

_*❓सवाल : - अगर सुन्नत या नफ्ल में सूरत मिलाना भूल जाए और रुकु के बाद सजदा वगैरा में याद आए तो क्या करे ।*_

_*✍🏻जवाब : - अख़ीर में सजदए सहव करे ।*_

_*❓सवाल : - पहली रक्अत में जो सूरत पढ़ी फिर उसी को दूसरी रक्अत में भूल कर शुरू कर दी तो क्या करे ।*_

_*✍🏻जवाब : - फिर उसी सूरत को शुरू कर दी तो उसी को पढ़े और क़सदन ( जान बूझकर ) ऐसा करना मकरूह तनजीही है हां अगर दूसरी याद न हो तो हर्ज नहीं ।*_

_*❓सवाल : - दूसरी रक्अत में पहली वाली से ऊपर की सूरत पढ़ी यानी पहली में कुल या अय्युहल काफ़िरून और दूसरी में “ इन्ना आतैना " पढ़ी तो क्या हुक्म है ।*_

_*✍🏻जवाब : - दूसरी रक्अत में पहली वाली से ऊपर की सूरत या आयत पढ़ना मकरूह तहरीमी और गुनाह है मगर भूल कर ऐसा हो तो न गुनाह है और न सजदए सहव ।*_

_*❓सवाल : - भूल कर दूसरी रक्अत में ऊपर की सूरत शुरू कर दी फिर याद आया तो क्या करे ।*_

_*✍🏻जवाब : - जो शुरू कर चुका है उसी को पूरी पढ़े अगरचे अभी एक ही हर्फ पढ़ा हो ।*_

 _*❓सवाल : - पहली में “ अलम त र कैफ़ " और दूसरी में " लिइलाफ़ि " छोड़ कर “ अरऐतल्लजी " पढ़ना कैसा है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - दूसरी में एक छोटी सूरत छोड़ कर पढ़ना मना है और भूल कर शुरू कर दी तो उसी को खत्म करे छोड़ने की इजाजत नहीं ।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 66/67/68*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 32)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

 _*जमाअत और इमामत का बयान*_

 _*❓सवाल : - जमाअत फ़र्ज़ है या वाजिब ।*_

 _*✍🏻जवाब : - जमाअत वाजिब है , जमाअत के साथ एक नमाज़ पढ़ने से सत्ताइस ( 27 ) नमाज़ों का सवाब मिलता है । बगैर उज्र एक बार भी छोड़ने वाला गुनाहगार और छोड़ने की आदत कर लेने वाला फ़ासिक है ।*_

_*❓सवाल : - जमाअत छोड़ने के उज्र क्या क्या हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - अंधा या अपाहिज होना , इतना बूढ़ा या बीमार होना कि मस्जिद तक जाने से मजबूर हो , सख्त बारिश या शदीद कीचड़ का हाइल होना , आधी या सख्त अंधेरी या सख्त सर्दी का होना और पाखाना व पेशाब की सख्त हाजत ( ज़रूरत ) होना वगैरा ।*_

 _*❓सवाल : - इमामत का सब से ज्यादा हक़दार कौन है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - इमामत का सबसे ज़्यादा हक़दार वह शख्स है जो नमाज़ व तहारत के अहकाम सब से ज़्यादा जानता हो । फिर वह शख्स जो तजवीद यानी किराअत की जानकारी ज़्यादा रखता हो । अगर कई शख़्स इन बातों में बराबर हो तो वह शख़्स ज़्यादा हक़दार है जो ज़्यादा मुत्तकी हो अगर इस में भी बराबर हों तो ज़्यादा उम्र वाला फिर जिस के अखलाक़ ज्यादा अच्छे हों फिर ज़्यादा तहज्जुद गुज़ार । गरजे कि चन्द आदमी बराबर हो तो उन में जो शरी तरजीह रखता हो वही ज़्यादा हकदार है ।*_

 _*❓सवाल : - किन लोगों को इमाम बनाना गुनाह है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - फ़ासिके मोलिन जैसे शराबी , जुआरी , ज़िनाकार , सूदखोर , चुगलखोर और दाढ़ी मुंडाने वाला या कटा कर एक मुश्त ( मुट्ठी ) से कम रखने वाला और वह बद मज़हब कि जिस की बद मज़हबी हद्दे कुफ्र को न पहुंची हो । उन लोगों को इमाम बनाना गुनाह है । और उनके पीछे नमाज़ मकरूह तहरीमी वाजिबुल इआदा है ।*_

_*❓सवाल : - वहाबी देवबन्दी के पीछे नमाज़ पढ़ना कैसा है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - वहाबी देवबन्दी के अक़ीदे कुफ्री हैं मस्लन उन लोगों का अकीदा यह है कि जैसा इल्म हुज़र सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को हासिल है ऐसा इल्म तो बच्चों , पागलों और जानवरों को भी हासिल है जैसा कि उनके पेशवा मोलवी अशरफ़ अली थानवी ने अपनी किताब हिफ्ज़ल ईमान में सफहा न , 8 पर हुज़र अलैहिस्सातु वस्सलाम के लिए कुल इलमे गैब का इन्कार करते हुए सिर्फ बाज़ इलमे गैब के बारे में यूं लिखा है कि “ इस में हुज़ूर की क्या तखसी है ऐसा इल्म तो जैद व उमर बल्कि हर सबी ( बच्चा ) मजनून बल्कि जमीअ़ हैवानात व बहायम के लिए भी हासिल है " मआज़ अल्लाहि रब्बिल आलमीन ।*_

_*👉🏻इसी तरह उनके पेशवाओं की किताबों में बहुत से कुफ्री अक़ीदे हैं जिन्हें वह हक़ मानते हैं इसलिए उनके पीछे नमाज़ पढ़ना नाजायज़ व गुनाह है अगर किसी ने ग़लती से पढ़ ली हो तो फिर से पढ़े अगर दोबारा नहीं पढ़ेगा तो गुनाहगार होगा ।*_

 _*📕( बहारे शरीअत )*_

_*❓सवाल : - किन लोगों को इमाम बनाना मकरूह है ।*_

_*✍🏻जवाब : - गंवार , अंधे , वलदुजिना , अमरद , कोढ़ी , फ़ालिज की बीमारी वाले , बर्स ( कोढ़ ) वाला जिस का बर्स ज़ाहिर हो । इन सबको इमाम बनाना मकरूह तनजीही है और कराहत उस वक़्त है जबकि जमाअत में और कोई उनसे बेहतर हो और अगर वही मुस्तहिक्के इमामत है तो कराहत नहीं । और अंधे की इमामत में तो खफ़ीफ़ कराहत है ।

 _*📕( बहारे शरीअत )*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 68/69/70*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 33)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ फ़ासिद करने वाली चीजें*_

_*❓सवाल : - किन चीज़ों से नमाज़ फ़ासिद हो जाती है ।*_

_*📝जवाब : - कलाम करने से ख़्वाह अमदन ( जानबूझकर ) हो या ग़लती या भूल कर । अपनी खुशी से बात करे या किसी के मजबूर करने पर बहर सूरत नमाज़ जाती रहेगी । ज़बान से किसी को सलाम करे जान कर या भूल कर नमाज़ फ़ासिद हो जाएगी इसी तरह जुबान से सलाम का जवाब देना भी नमाज़ को फ़ासिद कर देता है । किसी की छींक के जवाब में “ यरहमुकल्लाह " कहा या खुशी की खबर सुन कर जवाब में “ अलहम्दुलिल्लाह " कहा या तअज्जुब में डालने वाली खबर सुन कर जवाब में " सुबहानल्लाह " कहा या बुरी खबर सुन कर जवाब में “ इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिअून " कहा तो इन तमा मशक्लों में नमाज़ जाती रहेगी । लेकिन अगर खुद उसी को छींक आई तो हुक्म है कि चुप रहे और अगर “ अलहम्दुलिल्लाह " कह लिया तो भी नमाज़ में हरज नहीं । नमाज़ पढ़ने वाले ने अपने इमाम के अलावा दूसरे को लुक्मा दिया ( याद दिलाया ) तो नमाज़ फ़ासिद हो गई ।*_

 _*👉🏻इसी तरह अपने मुक़तदी के अलावा दूसरे का लुक्मा लेना भी नमाज़ को फ़ासिद कर देता है । और गलत लुक्मा देने से लुक्मा देने वाले की नमाज़ जाती रहती है । " अल्लाहु अकबर " की अलिफ़ को खेंच कर “ आललाहु अकबर " या आकबर या अकबार कहना नमाज़ को फ़ासिद कर देता है इसी तरह “ अल्लाहु अकबर " की ' र ' को ' द ' पढ़ने से नमाज़ फ़ासिद हो जाती है और " नस्तीन " को " नस्तासीन " पढ़ने से नमाज़ जाती रहती है । और अनअम्त की त को ज़बर के बजाय ज़ेर या पेश पढ़ने से नमाज़ फ़ासिद हो जाती है । आह , ओह , उफ़ तुफ़ दर्द या मुसीबत की वजह से कहे या आवाज़ के साथ रोए और हुरूफ़ ( अक्षर ) पैदा हुए तो इन सब सूरतों में नमाज़ जाती रहेगी । लेकिन अगर मरीज की जुबान से बे इखतियार “ आह ” या “ ओह " निकले तो नमाज़ फ़ासिद न हुई इसी तरह छींक , खांसी , जमाही , और डेकार में जितने हुरूफ़ मजबूरन निकलते हैं मुआफ़ हैं । दातों के अन्दर खाने की कोई चीज़ रह गई थी उस को निगल गया अगर चने से कम है तो नमाज़ मकरूह हुई और चने के बराबर है तो फ़ासिद हो गई । औरत नमाज़ पढ़ रही थी बच्चा ने उसकी छाती चूसी अगर दूध निकल आया तो नमाज़ जाती रही । नमाज़ी के आगे से गुज़रना नमाज़ को फ़ासिद नहीं करता ख्वाह गुज़रने वाला मर्द हो या औरत मगर गुज़रने वाला सख्त गुनाहगार होता है । हदीस शरीफ़ में है कि नमाज़ी के आगे से गुजरने वाला अगर जानता कि इस पर क्या गुनाह है तो ज़मीन में धंस जाने को गुज़रने से अच्छा जानता ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 70/71/72*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 34)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*🕌नमाज़ के मकरूहात*_

 _*❓सवाल : - नमाज़ के अन्दर जो बातें मकरूह हैं उन्हें बताइए ।*_

_*✍🏻जवाब : - कपड़े , बदन या दाढ़ी के साथ खेलना कपड़ा समेटना जैसे सजदा में जाते वक़्त आगे या पीछे से उठाना , कपड़ा लटकाना यानी सर या मोढे पर इस तरह डालना कि दोनों कनारें लटकते हों , किसी आसतीन का आधी कलाई से ज्यादा चढ़ाना । दामन समेट कर नमाज़ पढ़ना , शिद्दत का ( ज़ोरदार ) पाख़ाना पेशाब मालूम होते वक़्त या गल्बये रियाह के वक़्त नमाज़ पढ़ना मर्द का जूढ़ा बांधे हुए नमाज़ पढ़ना , उंगलियां चटकाना , उंगलियों की कैंची बांधना , कमर पर हाथ रखना , इधर उधर मुंह फेर कर देखना , आसमान की तरफ निगाह उठाना । तशहहुद या सजदों के दरमियान कुत्ते की तरह बैठना , मर्द का सजदा में कलाइयों का बिछाना , किसी शख्स के मुंह के सामने नमाज़ पढ़ना , कपड़े में इस तरह लिपट जाना कि हाथ भी बाहर न हो । पगड़ी इस तरह बांधना कि बीच सर पर न हो नाक और मुंह को छिपाना बे ज़रूरत खंकार निकालना*_

 _*बिलकस्द जमाही लेना और खुद आए तो हर्ज नहीं , जिस कपड़े पर जानदार की तस्वीर ( फोटो ) हो उसे पहन कर नमाज़ पढ़ना , तस्वीर का नमाजी के सर पर यानी छत में होना या लटका होना या सजदा करने की जगह में होना कि उस पर सजदा वाके हो , नमाज़ी के आगे या दाहिने या बायें या पीछे तस्वीर का होना जब कि लटकी हो या नसब हो या दीवार वगैरा में मनकूश हो ( दीवार पर खोद कर या वैसे ही किसी जानदार की तस्वीर बनी होना ) उलटा कुरआन मजीद पढ़ना , किसी वाजिब को तर्क करना ( छोड़ना ) कियाम के अलावा किसी और मौका पर कुरआन पढ़ना रुकु में किराअत को खत्म करना , इमाम से पहले मुक़तदी का रुकु व सुजूद वगैरा में जाना या उससे पहले सर उठाना यह तमाम बातें मकरूह तहरीमी हैं ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 72/73*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 35)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*💫वित्र का बयान*_

_*❓सवाल : - वित्र किस तरह पढ़ी जाती है।*_

_*✍🏻जवाब : - नमाजे वित्र भी उसी तरह पढ़ी जाती है जिस तरह और नमाज़ पढ़ी जाती है । लेकिन वित्र की तीसरी रक्अत में अलहम्दु और सूरत पढ़ने के बाद कानों तक दोनों हाथ ले जाये और अल्लाहु अकबर कहता हुआ हाथ वापस लाए और नाफ़ ( ढोंडी ) के नीचे बांध ले । फिर दुआए कूनूत पढ़े फिर उसके बाद और नमाजों की तरह रुकु और सजदा वगैरा करके सलाम फेर दे ।*_  

_*📍नोट : -दुआएं कुनूत निचे फोटो में है*_


 _*❓सवाल : - जिस शख्स को दुआए कुनूत याद न हो वह क्या पढ़े।*_

_*✍🏻जवाब : - जिस शख्स को दुआए कुनूत याद न हो वह यह दुआ पढ़े ।*_

_* “ अल्लाहुम्म रब्बना आतिना फ़िहुनयां हस नतौं वफ़िल आखिरति हस नतौं वक़िना अज़ाबन्नार "*_ 

_*❓सवाल : - अगर दुआए कुनूत न पढ़े तो क्या हुक्म है ।*_ 

_*✍🏻जवाब : - अगर दुआए कुनूत क़सदन ( जान बूझ ) कर न पढ़े तो नमाज़े वित्र फिर से पढ़े और अगर भूल कर न पढ़े तो आखिर में सजदए सहव करे ।*_ 

_*❓सवाल : - अगर दुआए कुनूत पढ़ना भूल जाए और रुकु में याद आए तो क्या करे ।*_ 

_*✍🏻जवाब : - अगर दुआए कुनूत पढ़ना भूल जाए और रुकू में याद आए तो न कियाम की तरफ़ लौटे और न रुकू में पढ़े बल्कि आखिर में सजदये सहव करे ।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 74/75*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 36)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*💫सुन्नत और नफ्ल का बयान*_

_*❓सवाल : - कितनी नमाज़े‌ सुन्नते मुअक्कदा हैं।*_

_*✍🏻जवाब : - दो रक्अत फ़ज़्र के फ़र्ज़ से पहले , चार रक्अत जुहर के फ़र्ज़ से पहले और दो रक्अत जुहर फ़र्ज़ के बाद , दो रक्अत मगरिब फ़र्ज के बाद , दो रक्अत इशा फ़र्ज़ के बाद , चार रक्अत जुमा फ़र्ज़ से पहले और चार रक्अत रक्अत जुमा फ़र्ज़ के बाद , इन सुन्नतों को “ सुन्ननतुलहुदा " भी कहा जाता है ।*_

 _*❓सवाल : - कितनी नमाजें सुन्नते गैर मुअक्कदा हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - चार रक्अत अस्र के फ़र्ज़ से पहले , चार रक्अत इशा फ़र्ज़ के पहले , जुहर फ़र्ज़ के बाद दो के बजाय चार इसी तरह इशां फर्ज़ के बाद दो के बजाय चार रक्अत , मगरिब के बाद छ : ( 6 ) रक्अत सलातुल अव्वाबीन , दो रक्अत तहीयतुल मस्जिद , दो रक्अत तहीयतुल वज़ु दो रक्अत नमाजे इशराक़ कम से कम दो रक्अत नमाजे चाश्त और ज्यादा से ज़्यादा बारह ( 12 ) रक्अत , कम से कम दो रक्अत नमाज़े तहज्जुद और ज्यादा से ज्यादा आठ रक्अत , सलातुत्तसबीह , नमाजे इसतिखारा और नमाजे हाजत वगैरा इन सुन्नतों को सुननुज्जवाइद और कभी मुसतहब भी कहते हैं ।*_

_*❓सवाल : - जमाअत खड़ी होने के बाद किसी सुन्नत का शुरू करना जाइज़ है या नहीं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - जमाअत खड़ी हो जाने के बाद फज्र की सुन्नत के अलावा किसी सुन्नत का शुरू करना जाइज़ नहीं । अगर यह जाने कि फर्ज की सुन्नत पढ़ने के बाद जमाअत मिल जाएगी अगरचे क़ादा ( बैठक ) ही में शामिल होगा तो सुन्नत पढ़ ले मगर सफ़ ( लाइन ) के बराबर खड़े होकर पढ़ना जाइज़ नहीं बल्कि सफ़ ( लाइन ) से दूर हट कर पढ़े ।*_

 _*❓सवाल : - किन वक़्तों में नफ़्ल नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ।*_

_*✍🏻जवाब : - तुलू व गुरुब ( निकलना सूरज का और डूबना सूरज का ) और दोपहर इन तीनों वक़्तों में कोई नमाज़ जाइज़ नहीं । न फ़र्ज़ न वाजिब और न नफ्ल । हां अगर उस रोज़ अस्र की नमाज़ नहीं पढ़ी है तो सूरज डूबने के वक़्त पढ़ले । और तुलूए फ़ज़्र से तुलूए आफ़ताब ( सूरज ) के दरमियान सिवाय दो रक्अत सुन्नते फ़ज़्र के तहीयतुल मस्जिद और तहीयतुलवजू वगैरा कोई नफ्ल जाइज़ नहीं और नमाजे अस्र से मगरिब की फ़र्ज़ पढ़ने के दरमियान नफ्ल मना है और खुतबा के वक़्त और और नमाज़े ईदैन से पेश्तर ( पहले ) नफ़्ल मकरूह है । चाहे घर में पढ़े या ईदगाह व मस्जिद में और नमाजे ईंदैन के बाद भी नफ्ल मकरूह है जब कि ईदगाह या मस्जिद में पढ़े घर में पढ़ना मकरूह नहीं।*_

_*❓सवाल : - नफ़्ल नमाज़ बैठ कर पढ़ सकते हैं या नहीं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - बैठ कर पढ़ सकते हैं मगर जबकि कुदरत ( ताकत ) हो तो खड़े होकर पढ़ना अफ़ज़ल है ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 75/76/77*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_
 
_*📍बाकि अगले पेस्त में*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 37)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽
_*तहीयतुलवज़ू*_

 _*💫मुस्लिम शरीफ़ में है कि नबीये करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया जो शख्स वजू करे और अच्छा वजू करे और ज़ाहिर व बातिन से मुतवज्जेह होकर दो रक्अत ( नमाज़ तहीयतुलवजू ) पढ़े उसके लिए जन्नत वाजिब हो जाती है ।*_ 

_*नमाजे इशराक़*_

_*💫तिर्मिज़ शरीफ़ में है कि हुजूर अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया कि जो फ़ज़्र की नमाज़ जमाअत से पढ़ कर खुदा का ज़िक्र करता रहे यहां तक कि सूरज बुलन्द हो जाए फिर दो रक्अत ( नमाज़े इशराक़ ) पढ़े तो उसे पूरे हज और उमरा का सवाब मिलेगा ।*_

 _*नमाजे चाश्त*_

_*💫चाश्त की नमाज़ मुसतहब है कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा बारह ( 12 ) रक्अतें हैं तिर्मिज़ी और इब्ने माज़ा में है कि हुजूर अलैहिस्सलाम ने फरमाया जो चाश्त की दो रक्अतों पर मुहाफ़ज़त करे उसके गुनाह बख्या दिए जाएंगे अगरचे समुन्दर के झाग बराबर हो ।*_

_*नमाजे तहज्जुद*_

 _*💫तहज्जुद की नमाज़ का वक़्त इशा की नमाज के बाद सो कर उठे उस वक़्त से तुलूये सुबह सादिक़ तक है तहज्जुद की नमाज़ कम से कम दो रक्अत है और हुजूर अलैहिस्सालाम से आठ तक साबित है । हदीस शरीफ़ में इस नमाज़ की बड़ी फजीलत ( बड़ाई ) आई है नसई और इब्ने माजा ने अपनी सुनन में रिवायत की कि रसूलुल्लाह सलल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फ़रमाया जो शख्स रात में बेदार हो ( जागे ) और अपने अहल को जगाए फिर दोनों दो - दो रक्अत पढ़ें तो कसरत से याद करने वालों में लिखे जायेंगे ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 77/78*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_
 
_*📍बाकि अगले पेस्त में*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 38)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*सलातुत्तसबीह*_

_*सलातुत्तसबीह में बे इन्तेहा सवाब है । बाज़ मुहक्किीन फ़रमाते हैं कि उसकी बुजुरगी सुनकर तर्क न करेगा मगर दीन में सुस्ती करने वाला हदीस शरीफ में है कि हुजूर सल्ललहु तआला अलैहिवसल्लम ने हज़रते अब्बास रज़ियल्लाहु तआला अनहु से फ़रमाया कि ऐ चचा । अगर तुम से हो सके तो सलातुत्तसबीह हर रोज़ एक बार पढ़ो । और अगर रोज़ न हो सके तो हर जुमा को एक बार पढ़ों । और यह भी न हो सके तो हर महीना में एक बार । और यह भी न हो सके तो साल में एक बार और यह भी न हो सके तो उम्र में एक बार । इस नमाज़ की तरकीब सुन ने तिर्मिज़ी में हज़रते अब्दुल्लाह इब्ने मुबारक से इस तरह मजकूर है कि।*_

_*तकबीर तहरीमा के बाद सना पढ़े फिर पन्द्रह ( 15 ) बार यह तस्बीह पढ़े । “ सुबहानल्लाहि वलहम्दु लिल्लाहि वलाइला - ह - इल्लल्लाहु वल्लाहु अकबर ।*_

 _*फिर तऔउज , तसमिया , सूरये फ़ातिहा और सूरत पढ़ कर दस बार ऊपर वाली तस्बीह पढ़े फिर रुकू करे और रुकू में दस बार पढ़े फिर रुकू से सर उठाए और तसमीअ - व तहमीद के बाद दस बार वही तस्बीह पढ़े फिर सजदा को जाए और उसमें दस मरतबा पढ़े फिर सजदा से सर उठाए तो दस बार दस बार पढ़े फिर दूसरे सजदा में जाए तो दस बार पढ़े । इसी तरह चार रक्अत पढ़े और रुकू व सुजूद में सुबहा न रब्बियल अज़ीम और सुबहान रब्बियल अअ़ला कहने के बाद तस्बीहात पढ़े ।*_

_*नमाज़े हाजत*_

_*अबूदाऊद में है हज़रते हुजैफा रज़ियल्लाहु तआला अनहु फ़रमाते हैं कि जब हुजूर अलैहिस्सलातु वस्सलाम को कोई अहम मुआमिला पेश आता तो आप उसके लिए दो या चार रक्अत नमाज़ पढ़ते । हदीस शरीफ़ में है कि पहली रक्अत में सूरए फ़ातिहा और तीन बार आयतल कुर्सी पढ़े और बाकी तीन रक्अतों में सूरए फ़ातिहा , कुलहुवल्लाहु , कुलअऊजु बिरब्बिल फ़लक़ और कुल अऊजु बिरबिन्नास एक एक बार पढ़े तो यह ऐसी है जैसे शबे कद्र में चार रक्अतें पढ़ी । मशाइख फ़रमाते हैं कि हमने यह नमाज़ पढ़ी और हमारी हाजते ( ज़रूरतें ) पूरी हुई ।*_


_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 79/80*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_
 
_*📍बाकि अगले पेस्त में*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




    _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 39)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*💫तरावीह का बयान*_ 

_*❓सवाल : - तरावीह सुन्नत है या नफ्ल ।*_

 _*✍🏻जवाब : - तरीवीह मर्द व औरत सब के लिए सुन्नते मुअक्किदा है । उसका छोड़ना जाइज़ नहीं ।*_

_*❓सवाल : - तरावीह की कितनी रक्अतें हैं ।*_ 

_*✍🏻जवाब : - तरावीह की बीस ( 20 ) रक्अते हैं ।*_

 _*❓सवाल : - बीस रक्अतें तरावीह में क्या हिकमतें है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - बीस रक्अत तरावीह में हिकमत यह है कि सुन्नतों से फ़राइज़ और वाजिबात की तकमील होती है और सुबह से शाम तक फ़र्ज व वाजिब कुल बीस रक्अतें हैं तो मुनासबि हुआ कि तरावीह भी बीस ( 20 ) रक्अतें हो ताकि मुकम्मल करने वाली सुन्नतों की रक्अत और जिनकी तकमील होती है यानी फ़र्ज़ व वाजिब की रक्अत की तादाद बराबर हो जाए ।*_ 

_*❓सवाल : - तरावीह की बीस रक्अतें किस तरह पढ़ी जाएं ।*_

 _*✍🏻जवाब : - बीस रक्अतें दस सलाम से पढ़ी जाएं यानी हर दो रक्अत पर सलाम फेरे और हर तरावीह यानी चार रक्अत पर इतनी देर बैठना मुसतहब है कि जितनी देर में चार रक्अतें पढ़ी।*_

 _*❓सवाल : - तरावीह की नीयत किस तरह की जाए ।*_

_*✍🏻जवाब : - नीयत की मैंने दो रक्अत नमाज़ तरावीह सुन्नत रसूलुल्लाह की अल्लाह तआला के लिए ( मुक़तदी इतना और कहे पीछे इस इमाम के ) मुंह मेरा तरफ़ काबा शरीफ़ के अल्लाहु अकबर ।*_

 _*❓सवाल : - तरावीह की हालत में चुपका बैठा रहे या कुछ पढ़े ।*_

 _*✍🏻जवाब : - इखतियार है चाहे चुपका बैठा रहे चाहे कालमह या दुरूद शरीफ़ पढ़े और आम तौर से यह दुआ पढ़ी जाती है । " सुबहा न जिलमुल्किवल मलकूति सुबहा न जिला इज्जति वल अजमति वल हैबति वल कुदरति वल किबरियाइ वल जबरूत । सुबहा नलमलिकिल हैयिल्लजी ला यनामु वलायमूत । सुब्बूहुन कुहूसुन रब्बुना व रब्बुल मलाइकति वर्रूह "*_

 _*❓सवाल : - तरावीह जमाअत से पढ़ना कैसा है ।*_

_*✍🏻जवाब : - तरावीह जमाअत से पढ़ना सुन्नते किफ़ाया है । यानी अगर मस्जिद में तरावीह की जमाअत न हुई तो मुहल्ला के सब लोग गुनाहगार हुए और अगर कुछ लोगों ने मस्जिद में जमाअत से पढ़ ली तो सब लोग छुटकारा पा गए ।*_

_*❓सवाल : - तरावीह में कुरआन मजीद खत्म करना कैसा है ।*_

 _*✍🏻जवाब : - पूरे महीने की तरावीह में एक बार कुरआन मजीद खत्म करना सुन्नते मुअक्कदा है । और दो बार खत्म करना अफ़ज़ल है और तीन बार खत्म करना मजीद ( ज्यादा ) रखत है बशर्ते कि मुक़तदियों को तकलीफ़ न हो मगर एक बार खत्म करने में मुक़तदियों का लिहाज़ नहीं किया जाएगा ।*_

 _*❓सवाल : - बिला उज़्र ( मजबूरी ) बैठ कर तरावीह पढ़ना कैसा है ।*_

_*✍🏻जवाब : - बिला उज्र बैठ कर तरावीह पढ़ना मकरूह है बल्कि बाज़ फुकहाये किराम के नज़दीक तो नमाज़ होगी ही नहीं।*_

 _*📕( बहारे शरीअत )*_

_*❓सवाल : - बाज़ लोग शुरू रक्अत से शरीक नहीं होते बल्कि जब इमाम रुकू में जाने लगता है तो शरीक होते हैं उनके लिए क्या हुक्म है ।*_

_*✍🏻जवाब : - नाजाइज़ है ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए कि इसमे मुनाफ़िक़ों से मुशाबत पाई जाती है।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 80/81/82/83*_

_*🤲🏻तालिबे दुआ-ए- मग़फिरत एडमिन*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



 _*📜अनवारे शरिअत (पोस्ट न. 40)*_
―――――――――――――――――――――           
                                 *﷽*

_*-क़ज़ा नमाज़ का बयान-*_

 _*सवाल : - अदा और कज़ा किसे कहते हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - किसी इबादत को उसके वक़्ते मुकर्ररह पर करने को अदा करते हैं और वक़्त गुज़र जाने के बाद अमल करने को कज़ा कहते हैं ।*_

_*❓सवाल : - किन नमाज़ों की कज़ा ज़रूरी है ।*_

_*✍🏻जवाब : - फर्ज नमाज़ों की कज़ा फ़र्ज़ है , वित्र की कज़ा वाजिब है और फ़ज्र की सुन्नत अगर फर्ज के साथ क़ज़ा हो और ज़वाल से पहले पढ़े तो फर्ज के साथ सुन्नत भी पढ़े और जवाल के बाद पढ़े तो सुन्नत की क़ज़ा नहीं और जुहर वा जुमा के पहले की सुन्नतें कज़ा हो गई और फ़र्ज़ पढ़ली अगर वक़्त खत्म हो गया हो तोइन सुन्नतों की कज़ा नहीं और अगर वक़्त बाक़ी है तो पढ़ें और अफ़ज़ल यह है कि पिछली सुन्नतें पढ़ने के बाद उनको पढ़े ।*_

_*❓सवाल : - छूटी हुई नमाज़ किस वक़्त पढ़नी चाहिए ।*_ 

_*✍🏻जवाब : - छ : ( 6 ) या उससे ज्यादा छूटी हुई नमाजें पढ़ने के लिए कोई वक़्त मुकर्रर नहीं है हां जल्द पढ़ना चाहिए ताखीर देरी ) नहीं करना चाहिए और उम्र में जब भी पढ़ेगा छुटकारा पा जायेगा लेकिन सूरज निकलने सूरज डूबने और ज़वाल के वक्त क़ज़ा नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं ।*_



_*📕 अनवारे शरिअत, सफा 83/84*_
 
_*📍बाक़ी अगले पोस्ट में*_

_*📮जारी रहेगा इंशाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


No comments:

Post a Comment

You did very well by messaging, we will reply you soon thank you

🅱️ बहारे शरीअत ( हिस्सा- 03 )🅱️

_____________________________________   _*बहारे शरीअत, हिस्सा- 03 (पोस्ट न. 089)*_ ―――――――――――――――――――――             _*🕌नमाज़ पढ़ने का तरीक...