Friday, November 20, 2020

🅰 अहम मालूमात (सवाल जवाब) 🅰

🅿️🅰️®️T . ----- .  1️⃣ 

  _* मालूमात (पोस्ट न. 1)*_
―――――――――――――――――――――

_*❓1 सवाल : - हमारे नबी का " अहमद नाम किसने रखा ?*_

 _*✍🏻जवाब : - वालिदा मजिदा ने ख्वाब में एक फ़रिश्ते से बशारत पाकर अहमद नाम रखा ।*_

_*❓ 2 सवाल : - हिजरत - ए - मदीना से कब्ल ( पहल ) आपने मदीने का सफर कब किया था?*_

_*✍🏻जवाब : - बचपन में वालिदा के साथ ।*_

_*❓3 सवाल : - हमारे नबी की वालिदा व वालिद के नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत आमिना हज़रत अब्दुल्ला ।*_

 _*❓4 सवाल : - जिस वक़्त हुजूर ने पहला सफर मुल्क - ए - शाम की तरफ किया था तब आपकी उम्र क्या थी ?*_

 _*✍🏻जवाब : - बारह साल थी ।*_

_*❓5 सवाल : - जब हमारे नबी की वालिदा का इन्तकाल हुआ उस वक़्त आपकी क्या उम्र थी ?*_

 _*✍🏻जवाब : - छ . साल ।*_

_*❓6 सवाल : - जब हुजूर ने ऐलान - ए - नु बुखत फरमाया तो उस वक़्त आपकी उम्र क्या थी ?*_

 _*✍🏻जवाब : - चालीस साल 7 ।*_

 _*❓सवाल : - हमारे नबी का “ मुहम्मद नान किसने रखा ?*_

 _*✍🏻जवाब : - आपके दादा हजरत अब्दुल मुत्तलिब ।*_

_*❓8 सवाल : - हमारे नबी के परदादा का असली नाम बताइये ?*_

 _*✍🏻जवाब : - हमारे नबी के परदादा का असली नाम अम्र था ।*_

 _*📮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.......*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━



मालूमात (पोस्ट न. 2)*_
―――――――――――――――――――――

_*❓9 सवाल : - हमारे नबी के वालिद का विसाल कहां हुआ ?*_

_*✍🏻जवाब : - यसरब ( मदीना शरीफ ) में ।*_

_*❓10 सवाल : - हमारे नबी के दादा को आपकी पैदाइश की खुशखबरी किसने दी ?*_

_*✍🏻जवाब : - उम्म - ए - ऐमन रदियल्लाहु अनहा ने ।*_

 _*❓11 सवाल : - हमारे नबी के नाना का नाम बताइये ?*_

 _*✍🏻जवाब : - " वहब " ।*_

_*❓12 सवाल : - हमारे नबी के दो प्यारे नवासों के नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : -(1) हजरत इमाम हसन (2)हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*❓13 सवाल : - गार - ए - हिरा किस पहाड़ में है ?*_

 _*✍🏻जवाब : - जबल - ए - नूर में ।*_

_*❓14 सवाल : - उस मकाम की निशानदिही कीजिए जहां जिब्रईल अलैहिस्सलाम ने मेराज के मौके पर सरकार - ए - दो आलम से दो रकात नमाज पढ़ने के लिए कहा ?*_

 _*✍🏻जवाब : - हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम की जायविलादत । ( जन्मभूमि ) ।*_

_*❓15 सवाल : - हमारे नबी जब हिजरत फरमाकर मदीना तशरीफ ले जा रहे थे तब कौन सी सूरह की तिलावत फरमा रहे थे ?*_

 _*✍🏻जवाब : - सूरह यासीन शरीफ़ की ।*_

_*❓16 सवाल : - अबू मुहम्मद और अबुल अंम्बिया किसकी कुन्नियत हैं ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत इबराहीम अलैहिस्सलाम की ।*_

 _*❓17 सवाल : - हमारे नबी ने कितनी औरतों का दूध नोश फरमाया ?*_

 _*✍🏻जवाब : - तीन 1 हज़रत सुवैबा 2 हज़रत आमिना 3 हलिमा सादिया ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 3)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝18 सवाल : - हमारे नबी ने सबसे पहले कौन सी जंग लड़ी और किस सन् हिजरी में ?*_

_*✍🏻जवाब : - जंग - ए - बदर सन् 2 हिजरी में ।*_

_*📝19 सवाल : - सुलह हुदैबिया का वाकिया किस सन् ईसवी में पेश आया ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 628 ईसवी में ।*_

_*📝20 सवाल : - हिजरत के मौके पर नबी ने मकाम - ए - कुबा में किस के यहां कयाम फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - कुलसूम बिन हदम रदियल्लाहु अन्हु के घर ।*_

_*📝21 सवाल : - हमारे नबी जब हिजरत फरमाकर मदीना पहुँवे तब अरबी तारीख क्या थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - रबी उल अव्वल की आठर्वी तारीख और सन् 13 नबवी थी ।*_

_*📝22 सवाल : - हुजूर का निकाह हज़रत ख़दीजा से किस महीने में हुआ ?*_

_*✍🏻जवाब : - मुहर्रम के महीने में ।*_

_*📝23 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम के दादा हज़रत अब्दुल मुत्तलिब की शादी किस शहर और किस खानदान से हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - यसरब ( मदीना ) शहर से - बनू नज्जार के ख़ानदान से हुई ।*_

_*📝24 सवाल : - मस्जिद - ए - नबवी की बुनियाद किस महीने और किस सन् हिजरी में रखी गयी ?*_

_*✍🏻जवाब : - रबी उल अव्वल सन् 1 हिजरी में ।*_

_*📝25 सवाल : - जंग - ए - बदर के पहले शहीद का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत मेहजा रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝26 सवाल : - हुजूर का सीना मुबारक कितनी बार चाक किया गया ?*_

_*✍🏻जवाब : - चार मरतबा ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 4)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝27 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम क चचाओं के नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - 1 हारिस 2 अबूतालिब 3 हमज़ा 4 अबू लहब 5 अब्बास 6 जुबैर ।*_

_*📝28 सवाल : - आपके चचाओं में से ईमान कौन - कौन लाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत हमज़ा 2 हजरत अब्बास ।*_

_*📝29 सवाल : - जब हमारे नबी मदीने शरीफ में दाखिल हुए तब आपकी ऊंटनी किस सहाबी के घर बैठी थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - अबू अय्यूब अंसारी रदियल्लाहु तआला अन्हु के घर ।*_

_*📝30 सवाल : - मदीने का वह कौन सा शख्स है जिसने सबसे पहले हुजूर से मुलाकात करने के बाद इस्लाम कबूल कर लिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - अयास बिन मआज रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝31 सवाल : - हुजूर अकरम की मुबारक उंगलियों से कितनी मरतबा पानी के चश्मे बह निकले ?*_

_*✍🏻जवाब : - तकरीबन तेरह मरतबा ।*_

_*📝32 सवाल : - हुजूर ने पहली बार मदीने पर किसको हाकिम मुकर्रर किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - साद बिन उबादा रदियल्लाहु अन्हु को ।*_

_*📝33 सवाल : - जंग - ए - बदर में किस सहाबी की तलवार टूट गई ? जिन्हें हुजूर ने खुजूर की शाख अता फरमाई जिसने तलवार का काम किया ।*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अक्काशा रदियल्लाहु तआला अन्हु की ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 5)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝34 सवाल : - हुजूर की ज़बान मुबारक से कलाम - ए - इलाही सुन कर वह कौन सा पहला शायर था जो मक्का में मुसलमान हो गया था ?*_

_*✍🏻जवाब : - तुफैल बिन अम्र दौसी रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝35 सवाल : - जंग - ए - बदर के मौके पर हुजूर - ए - अकरम ने लश्कर - ए - कुफ्फार की तादाद मालूम करने के लिए किसे भेजा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत हुबाब बिन मुन्जिर रदियल्लाहु अन्हु को ।*_

_*📝36 सवाल : - हमारे नबी ने मदीना शरीफ में कितने दिन क़याम किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - दस साल ।*_

_*📝37 सवाल : - हिजरत के वक़्त हुजूर की क्या उम्र थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - 53 साल ।*_

_*📝38 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम की सबसे बड़ी साहबजादी का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत जैनब रदियल्लाहु अन्हा ।*_

_*📝39 सवाल : - साहिबजादी - ए - रसूल हजरत रूकय्या का विसाल किस सन् हिजरी में हुआ ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 2 हिजरी में ।*_

_*📝40 सवाल : - हमारे हुजूर के दंदान - ए - मुबारक किसने और किस जंग में शहीद किये ?*_

_*✍🏻जवाब : - उतबा बिन अबी वक्कास ने - जंग - ए - उहुद में ।*_

 _*📝41 सवाल : - हज्जतुलवदा किस सन् हिजरी में हुआ था ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 10 हिजरी में ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 6)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝42 सवाल : - हमारे नबी ने अपनी शिद्दत अलालत ( सख़्त बीमारी ) में किस को नमाज़ पढ़ाने का हुक्मा परमाया ।*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अबू बक्र सिद्दीक रदियल्लाहु अन्हु को ।*_

_*📝43 सवाल : - हमारे नबी ने मस्जिद में आख़िरी नमाज़ किस दिन पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - चहार शंबा । ( बुध के दिन )*_

_*📝44 सवाल : - मदीने के दो कबीले " औस " व खजरज के दरमियान जो आखिरी जंग हुई थी वह तारीख - ए - अरब में किस नाम से मशहूर है ?*_

_*✍🏻जवाब : - जंग - ए - बुआस के नाम से ।*_

_*📝45 सवाल : - फतेह मक्का के दिन हुजूर ने खान - ए - काबा से निकलकर काबा की कुन्जी किस को दी ?*_

_*✍🏻जवाब : - उसमान बिन तलहा रदियलहु अन्हु को ।*_

_*📝46 सवाल : - हज़रत उमर के बहिन और बहिनुई के नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - बहिन का नाम् फातिमा - बहिनुई का नाम साद बिन जैद ।*_

_*📝47 सवाल : - सबसे पहले शक्क - ए - सदर का वाकिया कब पेश आया ?*_

_*✍🏻जवाब : - बचपन में जब आप हजरत हलीमा के यहां थे ।*_

_*📝48 सवाल : - अरब के उस पहलवान का नाम बताइये जिसने नुबुव्वत के सुबूत में हुजूर से कुश्ती लड़ने का मुतालबा किया था ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत रूकाना रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝49 सवाल : - शब - ए - मेराज आपकी सातवें आसमान पर किस नबी से मुलाकात हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत इब्राहीम अलैहिस्सालाम से ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 7)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝50 सवाल : - इबतिदा - ए - नुजूले वही की सन् ई० बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - 610 इसवी ।*_

_*📝51 सवाल : - हुजूर की कब्र शरीफ किसके हुजरे में है ।*_

_*✍🏻जवाब : - हजरते आइशा रदियल्लाहु अन्हा के ।*_

_*📝52 सवाल : - सबसे पहले बुलन्द आवाज़ से तिलावत करने वाले का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उमररदियल्लाहु अन्ह ।*_

_*📝53 सवाल : - हज़रत अली के दादा का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्दुल मुत्तलिब ।*_

_*📝54 सवाल : - हिजरत के बाद मदीने में सबसे पहले किस सहाबी की विलादत हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अब्दुल्लाह बिन जुबैर रदियल्लाहु अन्हु की ।*_

_*📝55 . सवाल : - जंग - ए - खन्दक के मौके पर कुफ्फ़ार ने जो मुशतर का लश्करकशी की थी उस का सिपहसालार ( सेनापति ) कौन था ?*_

_*✍🏻जवाब : - अबू सुफयान ।*_

_*📝56 सवाल : - जंग - ए - खान्दक के मौके पर लश्कर - ए - कुफ्फार की तादाद क्या थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - दस हज़ार की तादाद थी ।*_

_*📝57 सवाल : - सबसे पहले खान - ए - काबा पर उतार कर गिलाफ किसने चढ़ाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अमीर मआविया रदियल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📝58 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम की कब्र खोदने का किसे शर्फ हासिल हुआ ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अबू तलहा रदियल्लाहु त़आला अन्हु को ।*_


_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 8)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝59 सवाल : - हुजूर ने सन् 9 हिजरी में अमीर - उल हाज़ किसे बनाया था ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अबू बक्र सिद्दीकी को ।*_

_*📝60 सवाल : - किला क़मूस फ़तेह करते हुए जब हज़रत अली की ढाल टूट गयी तब आपने किस चीज़ कोबतौर ढाल इस्तेमाल फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - किला कमूस के फाटक की किवाड़ को ।*_

_*📝61 सवाल : - हुजूर की उन जौजा ( बीवी ) का नाम बताइये जो अरबी - उल - नस्ल नहीं थीं ?*_

_*✍🏻जवाब : - उनका नाम सफिया ( जैनब ) था ।*_

_*📝62 सवाल : - मक्का शरीफ के जिस मुहल्ले में हुजूर की पैदाइश हुई थी उसका नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - सूक - उल - लैल ।*_

_*📝63 सवाल : - जंग - ए - उहुद में कितने मुसलमान शहीद हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - सत्तर ( 70 )*_

_*📝64 सवाल : - ख़ातून - ए - जन्नत हज़रत फ़ातिमा की वालिदा का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत ख़दीजा रदियल्लाहु अन्हा ।*_

_*📝65 सवाल : - हजरत फ़ातिमा रदियल्लाहु अन्हा की शादी किस सन हिजरी में हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन 2 हिजरी में ।*_

_*📝66 सवाल : - जो बादशाह हाथियों की फौज लेकर काबा ढाने के लिए आया था उसका नाम क्या था ? यह वाक्या हुजूर की पैदाइश से कितने दिन पहले का है ?*_

_*✍🏻जवाब : - उस बादशाह का नाम अबरहा था । यह वाक्या हुजूर की पैदाइश से 55 दिन पहले का है ‌।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 9)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝67 सवाल : - जिस दिन हज़रत उमर को अबूलूलू ने शहीद किया उस दिन फज्र की नमाज़ किसने पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अबदुर्रहमान बिन औफ ने ।*_

_*📝68 सवाल : - हज़रत अली का हैदर ( शेर ) नाम किसने रखा ?*_

_*✍🏻जवाब : - आपकी वालिदा हज़रत फातिमा बिन्त - ए - असद ने ।*_

_*📝69 सवाल : - उन दो नो उम्र ( नई उम्र ) मुजाहिदीन सहाबा के नाम बताइये । जिन्हें जंग - ए - उहुद में शामिल करने के लिए कुश्ती कराई गयी थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - ( 1 ) राफे बिन खुदैज ( 2 ) सुमरा रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*📝70 सवाल : - हज़रत अली से नबी - ए - करीम के क्या रिश्ते थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - चचाज़ाद भाई - और - दामाद थे ।*_

_*📝71 सवाल : - हुजूर की सबसे प्यारी बेटी का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - फातिमा जहरा रदियल्लाहु अन्हा ।*_

_*📝72 सवाल : - हज़रत जाफर हज़रत अली के कौन थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - भाई थे ।*_

_*📝73 सवाल : - मदीने की जानिब सबसे पहले हिजरत किसने की ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अबू सलमा रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝74 सवाल : - हजरत अबू बक्र ने हुजूर की मौजूदगी में कितनी बार नामज़ पढाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सत्तरह बार ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 10)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝75 सवाल : - उन फ़रिश्तों के नाम बताइये जो बन्दों के अच्छे - बुरे आमाल लिखने पर मुकर्रर हैं ।*_

_*✍🏻जवाब : - किरामन - कातेबीन ।*_

_*📝76 सवाल : - जंग - ए - उहुद में कुफ्फार का सिपहसालार ( कमाण्डर ) कौन था ?*_

_*✍🏻जवाब : - अबू सुफयान ।*_

_*📝77 सवाल : - हज़रत उसमान किस सन् हिजरी व किस महीने में शहीद हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - माह ज़िलहिज्जा ' सन् 35 हिजरी में ।*_

_*📝78 सवाल : - अपने कयाम - ए - कुबा के दौरान हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने किसके घर को बतौर बैठक इस्तेमाल फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत साद बिन खैसिमा रदियल्लाहु अन्हु के घर को ।*_

_*📝79 सवाल : - किस के ईमान लाने के बाद खान - ए काबा में नमाज़ अदा की गई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उमर के ईमान लाने के बाद ।*_

_*📝80 सवाल : - हुजूर अलैहिस्सलाम रिश्ते के एतबार से हज़रत उमर के कौन थे ।*_

_*✍🏻जवाब - दामाद थे ।*_





_*📝81 सवाल : - किस मुनाफिक की नमाज - ए - जनाजा पढ़ने के बाद मुमानिअत का हुक्म आ गया ?*_

_*✍🏻जवाब : - अब्दुल्ला बिन उबैमुनाफिक की ।*_

_*📝82 सवाल : - उस सहाबी - ए - रसूल का नाम बताइए जो कैसर के दरबार में हुजूर - ए अकरम का मकतूब लेकर गये थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत देहया कलबी ।*_

_*📝83 सवाल : - अबूजहल किस जंग में मारा गया ?*_

_*✍🏻जवाब : - जंग - ए - बदर में ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 11)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝84 सवाल : - अबूजहल को किसने कत्ल किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - दो नौ उम्र लड़कों " मआज ” और " मऊज " ने ।*_

_*📝85 सवाल : - ऐसे सहाबी का नाम बताइये जिनकी चौथी नस्ल तक सहाबी हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अबू बक्र सिद्दीक़ रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝86 सवाल : वह कौन दो सहाबिया थीं जिन्होंने जंग - ए - उहुद में अपने हाथों से मश्के भर कर जख्मियों और मुजाहेदीन को पानी पिलाया ?*_

_*जवाब : - 1हज़रत उम्म - ए - सुलैत रदीअल्लाहु अन्हा ।*_
              _*2 हजरत उम्म - उल - मोमिनीन हजरत आइशा रदीयल्लाहु अन्हा ।*_

_*📝87 सवाल : - बैअत लेते वक्त कसम लेने का तरीका सबसे पहले किसने ईजाद किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अमीर मआविया रदियल्लाहु अन्दु ने ।*_

_*📝88 सवाल : - जब हुजूर - ए - अकरम जंग - ए - तबूक पर तशरीफ ले जा रहे थे तो उस दिन मदीने का इन्तिजाम संभालने के लिए किस को छोड़ा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रते अली रदियल्लाहु अन्हु को ।*_

_*📝89 सवाल : - फतेह मक्का के दिन काबे की छत पर चढ़कर अजान किसने दी ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत बिलाल रदियल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📝90सवाल : जंग - ए - बदर में कितने मुसलमान शहीद हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - 14 चौदह मुसलमान शहीद हुए ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 12)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝91 सवाल : - जकात किस सन् हिजरी में फ़र्ज़ हुई और मुसलमानऔरतों पर पर्दा कब फर्ज करार दिया गया ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 2 हिजरी में ज़कात फर्ज हुई और सन् 5 हिजरी में औरतों पर पर्दा फर्ज़ करा दिया गया ।*_

_*📝92 सवाल : - हज़रत अबू बक्र सिद्दीक रदियल्लाहु अन्हु के विसाल के वक़्त बैतुल माल में कितना माल था ?*_

_*✍🏻जवाब : - बिल्कुल खाली था ।*_

_*📝93 सवाल : - हज़रत हलीमा के शौहर का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हारिस बिन अब्द -उल - उज्जा ।*_

_*📝94 सवाल : - हज़रत उसमान ने खलीफा हो जाने के बाद किसको सब से पहले हज के लिए भेजा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्दुरहमान बिन औफ को ।*_

_*📝95 सवाल : - इमाम मेंहदी रदियल्लाहु अन्हु के तशरीफ लाने तक गौस - ए - अकबर ( सबसे बड़ा गौस ) कौन रहेगा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत गौस - ए - आज़म रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝96 सवाल : - गजव . ए - उहुद में हुजूर के कितने दाँत शहीद हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - चार ।*_

_*📝97 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम सल्लाहु अलैहे वसल्लम की कितनी बेटियां थीं उनके नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - चार , 1 हज़रत जैनब*_
                            _*2 हजरत रुकय्या*_
                            _*3 ज़रत उम्मे कुलसूम*_
                            _*4 हज़रत फातिमा रदियल्लाहु अन्हुन्ना ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 13)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝98 सवाल : - हज़रत उमर रदीयल्लाहु अन्हु ने किस के घर को मस्जिद में शामिल किया जिन्होंने अपना घर मस्जिद के नाम वक्फ कर दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्बास रदियल्लाहु अन्हु के घर को ।*_

_*📝99 सवाल : - हजरत उमर रदीयल्लाहु अन्हु ने खलीफा हो जाने के बाद सबसे पहले किसे हज के लिए भेजा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्दुर्रहमान बिन औफ को ।*_

_*📝100 सवाल : - हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की बीवी का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत हव्वा रदियल्लाहु अन्हा ।"_

_*📝101 सवाल : - हजरत हव्वा रदीअल्लाहु अन्हा को अल्लाह तआला ने किस चीज़ से पैदा फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की बायीं पसली से ।*_

_*📝102 सवाल : - हजरत अली के कातिल का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब - अब्द - उल - रहमान बिन मुल्जम खारिजी ।*_

_*📝103 सवाल : - सुल्तान - ए - हदीस किसे कहा जाता ।*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत हबू हुरैरा रदियललाह अन्हु को ।*_

_*📝104 सवाल : - हज़रत अबू हुरैरा का असली नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अब्द - उल - रहमान ।*_

_*📝105 सवाल : - हज़रत अबू हुरैरा से रिवायत की हुई हदीसों की तादाद बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - 5374 अहादीस ।*_

_*📝106 सवाल : - हजरत फातिमा को गुस्ल किस किसने दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत असमा बिन्ते अमीस और हज़रत अली रदीअल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 14)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝107 : सवाल : - जंग - ए - बदर में काफिरों का सिपहसालार ( कमाण्डर ) कौन था ?*_

_*✍🏻जवाब : - उतबा बिन रबीआ ।*_

_*📝108 : सवाल : - हज़रत सिद्दीक़ - ए - अकबर का ताल्लुक किस कबीले से था ?*_

_*✍🏻जवाब : - बनूहाशिम से ।*_

_*📝109 : सवाल : - मस्जिद - ए - नबवी जिस जगह है वह जगह किसकी थी उनके नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - दो यतीम बच्चों की जगह थी 1 सहल 2 सुहैल रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*📝110 : सवाल : - मस्जिद नबवी की दूसरी मरतबा किसके जमाने में वुस अत ( कुशादा ) व मरम्मत की गई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उमर रदियल्लाहु अन्हु के ज़माने में ।*_

_*📝111 सवाल : - हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने किस रंग के लिबास को पसन्द फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - सफेद रंग के लिबास को ।*_

_*📝112 : सवाल : - यह किस सहाबिया का ब्यान है हुजूर के बारे में कि " खुदा की कसम आपके हाथ ने बैअत के लिए किसी औरत के हाथ को नहीं छुआ सिर्फ कलाम ही से बैअत फरमा लेते थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत आइशा रदियल्लाहु अन्हा का ।*_

_*📝113 : सवाल : - हज़रत हलीमा किस क़बीले और किस खानदान से थी ?*_

_*✍🏻जवाब - कबील - ए - हवाज़िन के खानदान - ए साद से थी ।*_

_*📝114 : सवाल : उस जगह का नाम बताइये जहां सिद्दीक - ए अकबर को सांप ने डसा था ?*_

_*✍🏻जवाब : - गार - ए - सौर ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





 मालूमात (पोस्ट न. 15)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝115 : सवाल : - जब हजरत उमर ने इस्लाम कबूल किया उस वक़्त मुसलमानों की तादाद क्या थी ?_

_*✍🏻जवाब : - 39 थी और हज़रत उमर चालीस वें मुसलमान थे ।*_

_*📝116 : सवाल : - हज़रत उसमान को जिस वक़्त शहीद किया गया उस वक़्त आप क्या कर रहें थे ‌?*_

_*✍🏻जवाब : - कुआन शरीफ की तिलावत ( पढ़ ) कर रहे थे ।*_

_*📝117 : सवाल : - जंग - ए - बदर में काफिरों के सिपहसालार ( सेनापति ) को किसने कत्ल किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अमीर हमज़ा रदियल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📝118 : सवाल : - चार बड़े हुजूर के खलीफाओं के नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - 1 हजरत अबूबक सिद्दीक*_
                    _*2 हज़रत उमर*_
                    _*3 हज़रत उसमान*_
                    _*4 हज़रत अली रदियल्लाहु अन्हुम*_

_*📝119 : सवाल : - हमारे नबी के ऐसे खादिम ( सेवक ) का नाम बताइये जिन्होंने दस वर्ष की उमर से आप की खिदमत ( सेवा ) की ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अनस बिन मलिक रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝120 : सवाल : - ऐसे खलीफा का नाम बताइये जो अपनी वालिदा की जिन्दगी में खलीफा हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत उसमान रदियल्लाह अन्हु ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 16)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝121 सवाल : - हमारे नबी के उन चचाओं के नाम बताइये जिन्होंने इस्लाम कबूल किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अमीर हमज़ा 2 हजरत अब्बास रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*📝122 सवाल : - सबसे पहले हुजूर ने किस सहाबी की नमाज़ - ए - जनाजा पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - असद बिन जुरारा रदियल्लाहु अन्हु की ।*_

_*📝123 सवाल : - पहली वही किस जगह पर नाज़िल हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - गार - ए - हिरा में ।*_

_*📝124 सवाल : - हजरत ईसा अलैहिस्सलाम ने किस नाम से हुजूर के तशरीफ लाने की खुशखबरी दी थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - अहमद नाम से ।*_

_*📝125 सवाल : - मुसलमानों के अलावा किस कौम का अकीदा है कि क़यामत के दिन सूर फूंका जायेगा ?*_

_*✍🏻जवाब : - ईसाई कौम का ।*_

_*📝126 सवाल : - हजरत आइशा की रूखसती किस सन् हिजरी में हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 1 हिजरी में ।*_

_*📝127 सवाल : - हमारे नबी ने हज़रत हफ्सा से निकाह किस सन् हिजरी में किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 3 हिजरी में ।*_

_*📝128 सवाल : - हज़रत हफ्सा ( हजूर की बीवी ) के वालिद का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत उमर रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝129 सवाल : - इसलाम का पहला मदरसा किस सहाबी के घर को कहा गया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अरकम रदियल्लाहु अन्हु के घर को ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 17)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝130 सवाल : - हमारे नबी पर मुकम्मल सबसे पहले कौन सी सूरह नाज़िल हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सूरए फ़ातिहा ।*_

_*📝131 सवाल : - मर्दो और औरतों में सबसे पहले कौन ईमान लाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - मर्दो में हजरत अबू बक्र - औरतो में हज़रत ख़दीजा ।*_

_*📝133 सवाल : - बच्चों और गुलामों में सबसे पहले कौन ईमान लाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - बच्चों में हज़रत अली - गुलामों में जैदबिनहारिस ।*_

_*📝133 सवाल : - मस्जिदे नबवी की तामीर के वक़्त हुजूर - ए - अकरम के निकाह में कौन - कौन अज़वाज ( बीवियां ) थीं ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत सौदा और हज़रत आइशा रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*📝134 सवाल : - हजरत उसमान रदियल्लाहु अन्हु की नमाज़ जनाज़ा किसने पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत जुबैर रदियल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📝135 सवाल : - यह किस बुजुर्ग का फरमान है कि " यह मेरा कदम तमाम अल्लाह के वलीयों की गर्दन पर है ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्द - उल - कादिर रहमतुल्ला अलैहि का ।*_

_*📝136 सवाल : - हमारे नबी की उन दो साहिबज़ादियों के नाम बताइये जिनका निकाह हजरत उसमान - ए - गनी से एक के बाद एक हुआ ?*_

 _*✍🏻जवाब - हज़रत रूकय्या और हज़रत उम्मे कुलसूम रदियल्लाहु अन्हुमा ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 18)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝137 सवाल : - हमारे नबी (सल्लल्लाहू तआ़ला अलैहि वसल्लम) के अलावा किस नबी ने चालीस साल की उम्र में ऐलान-ए-नुबुब्बत फरमाया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत नूह अलैहिस्सलाम ने ।*_

_*📝138 सवाल : - अज़ान की तजवीज किसने पेश की थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उमर (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) ने।*_

_*📝139 सवाल : - सबसे पहले अजान किसने पढ़ी ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत बिलाल (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) ने।*_

_*📝140 सवाल : - खैबर को किसने फतेह किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अली (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) ने।*_

_*📝141 सवाल : - हुजूर-ए-अकरम (सल्लल्लाहू तआ़ला अलैहि वसल्लम) ने मदीने के मुसलमानों की तबलीग के लिए सबसे पहले किसे भेजा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत मुसअब बिन उमैर (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) को।*_

_*📝142 सवाल : - नजाशी के दरबार में सबसे पहले मुसलमानों की तरफ से किस ने तकरीर की थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत जाफर बिन अबी तालिब ने।*_

_*📝143 सवाल : - हजरत अली (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) के बाद छ : माह तक कौन खलीफा रहे ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत इमाम-ए-हसन (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु)।*_

_*📝144 सवाल : - गौ़स-ए-आज़म (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) किस इमाम के मुकल्लिद थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत इमाम अहमद बिन हंबल (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) के।*_

_*📝145 सवाल : - इमाम-ए-आज़म (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु) का नाम व कुन्नियत बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - नाम - नोमान बिन साबित कुनियत अबू हनीफा (रज़ीअल्लाहू तआ़ला अन्हु)।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 19)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝146 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम को सबसे ज्यादा कौन सी सब्जी पसन्द थी ?*_

_*✍🏻जवाब : - लौकी ( कद्दु) की ।*_

_*📝147 सवाल : - हुजूर ने सैफुल्लाह ( अल्लाह की तलवार ) का ख़िताब किसे दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत खालिद बिन वलीद रदियल्लाहु अन्हु को ।*_

_*📝148 सवाल : - हजरत बिलाल ने हुजूर के विसाल के बाद अजान देना बन्द कर दी थी लेकिन बाद में दो अजानें किसके कहने से दी ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उमर रदियल्लाहु अन्हु के फरमाने पर ।*_

_*📝149 सवाल : - जंग - ए - हुनैन का दूसरा नाम क्या है ?*_

_*✍🏻जवाब : - गजव - ए - हवाज़िन ।*_

_*📝150 सवाल : - यह जंग किस सन् हिजरी में हुई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 8 हिजरी में ।*_

_*📝151 सवाल : - अज़ान का तरीका किस सन् हिजरी में जारी हुआ ।*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 2 हिजरी में ।*_

_*📝152 सवाल : - जंग - ए - बदर के कैदियों का फ़िदया क्या था ?*_

_*✍🏻जवाब : - चार चार हजार दिरहम जो मुफ्लिस थे वह बिना माल के , जो लिखना जानते थे उनका फिदया अन्सार ( मदीनके वह मुसलमान जिन्होंने हिजरत करने वाले मुसलमानों की मदद की थी ) के दस लड़कों को लिखना सिखाना मुकर्रर था ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 20)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝153 सवाल : - हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को कितनी ज़बानों ( बोलियों ) का इल्म था ?*_

_*✍🏻जवाब : - सात लाख ज़बानों का ( दुनियां में जितनी बोलियां बोली गयीं , और बोली जा रही हैं और बोली जायेंगी उन सब को हजरत आदम अलैहिस्सलाम जानते थे ।*_

_*📝154 सवाल : - मदीने में सबसे पहले नाज़िल होने ( उतरने ) वाली सूरह का नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - सूरह बकर ।*_

_*📝155 सवाल : - कुर्आन मजीद कितने साल की मुद्दत में नाज़िल हुआ ?*_

_*✍🏻जवाब : - 23 साल की मुद्दत में ।*_

_*📝156 सवाल : - कुर्आन की वह कौन सी सूरह है जिसमें सिर्फ ( केवल एक ज़ेर आया है ?*_

_*✍🏻जवाब : - सूरह इखलास ( कुलहुवल्लाह शरीफ )*_

_*📝157 सवाल : - कुर्आन मजीद मे कितनी सूरतें हैं ?*_

_*✍🏻जवाब : - 114 सूरतें है ।*_

_*📝158 सवाल : - कुर्आन मजीद मे कितनी बार तस्मीया ( बिस्मिल्ला ) लिखी हुई है ?*_

_*✍🏻जवाब : - 114 बार ।*_

_*📝159 सवाल : - उस औरत का नाम बताईये जो हुजूर की वालिदा के इन्तिकाल के बाद आपको मक्का लेकर आयीं ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत उम्म - ए - ऐमन रदियल्लाहु अन्हा ।*_

_*📝160 सवाल : - हुज़रत उमर रदियल्लाहु अन्ह की नमाज़े जनाजा किसने पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : -हज़रत सुहैफ -ए- रूमी रदिअल्लाहु अन्हु ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 21)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝161 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम की खबरे विसाल सुनकर जिस सहाबी का हार्टफेल हो गया था उनका नाम बताइये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अब्दुल्लाह बिन उनैस रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝162 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम ने सुलह हुदैबिया के मौके पर मक्के के काफिरों की तरफ किस को सफीर बनाकर भेजा ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत उसमान - ए - गनी रदियल्लाहु तआला अन्हु को ।*_

_*📝163 सवाल : - सबसे पहले अज़ान से मुतल्लिक ( सम्बन्धित ) अपना ख्वाब हूजूर से किसने बयान किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अब्दुल्लाह बिन जैद रदियल्लाहु अन्ह ने ।*_

_*📝164 सवाल : - सलमान फ़ारसी किस सन् हिजरी में मुसलमान हुए ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 2 हिजरी में ।*_

_*📝165 सवाल : - हजरत अबू बक्र रदियल्लाहु अन्हु के बैत - उल - माल ( कोषागार ) के मुन्तज़िम व मुहतमिम कौन थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अबू उबैदा इब्ने जर्राह रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝166 सवाल : - मकाम - ए - खैबर की उस औरत का नाम बताईये जिसने हुजूर - ए - अकरम को जहर दिया था ?*_

_*✍🏻जवाब : - जैनब बिन्त - ए - हारिस ।*_

_*📝167 सवाल : - हुजूर - ए - अकरम के चचा हज़रत अब्बास की नमाज़ - ए - जनाज़ा किसने पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत उसमान - ए - गनी रदियल्लाहु अन्हू ने ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




मालूमात (पोस्ट न. 22)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝168 सवाल : - किस सन् हिजरी में हज़रत उमर ने लोगों को जमाअत के साथ तरावीह की नमाज पढ़ाई ?*_

_*✍🏻जवाब : - सन् 14 हिजरी में ।*_

_*📝169 सवाल : - हुजूर सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम के हिजरत फरमाने के बाद उस रात आप के बिस्तर पर कौन सोया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अली रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝170 सवाल : - हजरत उसमान को जुन्नूरैन ( दो नर वाला ) क्यो कहा जाता है ?*_

_*✍🏻जवाब : - इसलिए कि हुजूर की दो साहबज़ादियाँ एक के बाद दूसरी निकाह में आयीं ।*_

_*📝171 सवाल : - सबसे ज्यादा मालदार सहाबी का नाम बताईये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हज़रत अबू बक्र सिद्दीक रदियल्लाहु ।*_

_*📝172 सवाल : - हज़रत अमीर हमज़ा हुजूर के कौन थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - आपके चचा थे ।*_

_*📝173 सवाल : - इन को किस जंग में और किसने शहीद किया ?*_

_*✍🏻जवाब : - जंग - ए - उहुद में हज़रत वहशी रदीअल्लाहु अन्हु ने ।*_

_*📝174 सवाल : - रात के वक़्त हुजूर कितनी बार मिसवाक करते थे ?*_

_*✍🏻जवाब : - तीन बार । 1 सोते वक़्त 2 तहज्जुद के वक़्त 3 फज्र की नमाज़ के वक़्त ।*_

_*📝175 सवाल : - किस शख्स को सदक़ा देने में एक के बदले सात सौ का सवाब है ?*_

_*✍🏻जवाब : - तालिब - ए - इल्म को ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 23)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝176 सवाल : - उन पांच लोगों के नाम बताइये जिन को हुजूर ने खुद कब्र में उतारा ?*_

_*✍🏻जवाब : - 1 हज़रत ख़दीजा*_
                    _*2 इन का एक लड़का*_
                    _*3 हज़रत आइशा की वालिदा उम्म - ए - रूमान*_                       
                    _*4 अब्दुल्लाह मुज़नी*_
                    _*5 हजरत फातिमा बिन्ते असद ।*_

_*📝177 सवाल : - सबसे पहले बैठकर खुतबा किसने और क्यों दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अमीर मआविया ने इस लिए कि आप बहुत लहीम शहीम थे ( मोटे जिस्म वाले ) थे ।*_

_*📝178 सवाल : - सबसे पहले कुर्आन हिफ्ज़ ( मौखिक याद होना ) करने वाले का नाम बताईये ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत उसमान रदियल्लाहु अन्हु ।*_

_*📝179 सवाल : - सबसे पहले ईद की नमाज़ से कब्ल ( पहले ) खुतबा किसने दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत अमीर मआविया रदियल्लाहु अन्हुने ।*_

_*📝180 सवाल : - हजरत उमर ने किसी को खलीफा नामजद नहीं फरमाया मगर जब सहाब - ए - इकराम ने राये जानना चाही तो हज़रत उमर ने कितने सहाबा के नाम बताओ ?*_

_*✍🏻जवाब : - छः । 1 हज़रत उसमान*_
                            _*2 हज़रत अली*_
                            _*3 हज़रत तलहा*_
                           _*4 हज़रत जुबैर*_
                           _*5 हज़रत अब्द - उल - रहमान*_
                           _*6 हज़रत साद बिन अबी वक्कास रदियल्लाहु अन्हुम अजमईन ।*_

_*📍नोट : - हजरत उमर ने अपना जानशीन ( उत्तराधिकारी ) मुन्तख़ब नहीं फ़रमाया और लोगों ने राय जानना चाही तो छ : लोगों के नाम बता दिये मगर अपने बेटे या किसी करीबी रिश्तेदार का नाम पेश नहीं किया । मगर आज के दौरे पुर फितन में जोहला पीर अपने ही बेटे को जानशीन बनाते हैं । चाहे उसका बेटा कैसा ही क्यों नहीं अपनी जवानी के दिन कैसी ही रंगीनियों में क्यों न गुज़ारे हों उन को अपना जानशीन मुन्तख़ब कर देते हैं जो कौम को ठीक रास्ता दिखाने के बजाए गडढे में ढकेलते हैं और कौम पर बोझ बन जाते हैं गरीबों का खून चूसते हैं । ऐसे जोहला ( अनपढ़ ) व बेअमल पीर हज़रत उमर के किरदार से सबक हासिल कर सकते हैं मगर उनकी अक्लों पर पदे पड़ चुके हैं वह क्या सबक हासिल करेंगे उन्हें तो कौम का पैसा चाहिए और वह उस पैसे को अपने वारिस ही को देना चाहेंगे । दावा तो यह करते हैं कि हम शरीअत के बहुत बड़े अलिम व आमिल हैं । लेकिन सच तो यह है कि जो बुजुर्गों के तरीके को पीठ के पीछे डाल दे वह सबसे बड़ा जाहिल है ।*_

_*📮जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━





मालूमात (पोस्ट न. 24)*_
―――――――――――――――――――――

_*📝181 सवाल : - हुजूर की साहबजादी हजरत रूक़य्या के कितनी औलादें हुई उनके नाम बताईये ?*_

_*✍🏻जवाब : - सिर्फ एक , हजरत अब्दुल्लाह ।*_

_*📝182 सवाल : - हमारे नबी ने किस सहाबी को हवारी ( मददगार ) का खिताब दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - हजरत जुबैर इब्न - ए - अवाम को ।*_

_*📝183 सवाल : - हजरत जुबैर को हवारी का खिताब क्यों दिया ?*_

_*✍🏻जवाब : - इसलिए कि जंग - ए - खन्दक के मौके पर हुजूर - ए - अकरम ने तीन बार इरशाद फरमाया कि कौन है जो कौम - ए - कुफ्फार की खबर लाये तो तीनो बारं पर हज़रत जुबैर ने अर्ज किया कि " या रसुलल्लाह मैं ” इस पर हुजूर ने हवारी का खिताब दिया ।*_


_*(📕इस्लामी मालूमात -ए- अम्मा हिस्सा अव्वल 1)*_

 _*📍खतम हुआ अब इन्शाअल्लाह अब हिस्सा दोम 2 से पोस्ट लिख कर भेजा जाएग ।*_

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━




Ⓡⓐⓩⓐ                              Ⓦⓐⓗⓘⓓⓘ



No comments:

Post a Comment

You did very well by messaging, we will reply you soon thank you

🅱️ बहारे शरीअत ( हिस्सा- 03 )🅱️

_____________________________________   _*बहारे शरीअत, हिस्सा- 03 (पोस्ट न. 089)*_ ―――――――――――――――――――――             _*🕌नमाज़ पढ़ने का तरीक...